NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार,
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार,
रायगढ़

अवैध कटाई व तस्करी के दो प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार,

तमनार वन परिक्षेत्र में कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत तमनार वन परिक्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पहला प्रकरण ग्राम मडिय़ाकछार का है, जहां आरोपी सुना राम द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण के उद्देश्य से बहुमूल्य प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई एवं सफाई की जा रही थी। ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने पर तमनार वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। समझाइश के बावजूद आरोपी द्वारा गतिविधि नहीं रोके जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार 12 फरवरी 2026 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दूसरा प्रकरण छिरवानी परिसर के कक्ष क्रमांक 771 आरक्षित वन क्षेत्र का है, जहां जेसीबी मशीन का उपयोग कर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा में अवैध लकड़ी तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन जब्त की। इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 एवं 63, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 तथा जैव विविधता अधिनियम 2002 की धारा 7 एवं 55 के तहत वन अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पी.एम. के निर्देशन, उप वनमंडलाधिकारी श्री आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी श्री विक्रांत कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई में प्रशिक्षु आरएफओ श्री नरेंद्र चौधरी, परिक्षेत्र सहायक श्री जैतराम नाग, श्री विनोद तिग्गा, परिसर रक्षक श्री सुनील कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री आशीष सिडार, श्री विजय धु्रव, श्री अनुज टोप्पो, श्री गोपी राठिया, श्री सन्यासी सिदार सहित तमनार रेंज के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

You Might Also Like

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

धनतेरस पर सराफा-बाजार में रही जोरदार रौनक

कांग्रेस की पूर्व पार्षद भागीरथी बेन का निधन

वित्त मंत्री ओपी ने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताजी को दी श्रद्धांजलि

सडक़ दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आटो की टक्कर से छात्र की मौत, ग्राम कुकुर्दा का मामला, ऑटो चालक फरार
Next Article युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?