NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गर्मी में यात्रियों को राहत देने की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > गर्मी में यात्रियों को राहत देने की पहल
बिलासपुररायगढ़

गर्मी में यात्रियों को राहत देने की पहल

रायगढ़, सक्ती, बुढ़ार, शहडोल, उमरिया, बिजुरी बीरसिंहपुर एवं बेलपहाड़ स्टेशनों पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क पेयजल सेवा का संचालन

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। ग्रीष्म ऋतु के दौरान रेल यात्रियों को पर्याप्त, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर रेल मंडल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रशासन ने एक सराहनीय पहल करते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से नि:शुल्क ‘प्याऊ’ स्थापित किए जाने को प्रोत्साहित किया है।
इस पहल के तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों—रायगढ़, सक्ती, शहडोल, बीरसिंहपुर, बुढ़ार, बिजुरी उमरिया एवं बेलपहाड़ पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं। इन प्याऊ केंद्रों के माध्यम से प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रियों के साथ-साथ ट्रेनों के कोचों के समीप जाकर भी यात्रियों को नि:शुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिल रही है। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों को पानी पिलाने एवं उनकी खाली बोतलों में शीतल जल भरने का कार्य भी सक्रिय रूप से किया जा रहा है। इस सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मंडल से होकर गुजरने वाली किसी भी ट्रेन का कोई भी यात्री प्यासा न रहे। मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का इस प्रकार आगे आकर सहयोग करना अत्यंत प्रेरणादायक है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गर्मी के मौसम में पेयजल की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्थाओं को भी इस दिशा में सक्रिय सहयोग हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा सुनिश्चित की जा सके। रेल प्रशासन द्वारा ऐसे इच्छुक संस्थानों एवं व्यक्तियों को स्टेशन परिसरों में नि:शुल्क प्याऊ स्थापित करने हेतु त्वरित अनुमति प्रदान की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति/संस्थान संबंधित स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक अथवा स्टेशन प्रबंधक से संपर्क कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

You Might Also Like

कांग्रेस की पूर्व पार्षद भागीरथी बेन का निधन

डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम के लिए दवा छिडक़ाव मशीन का वितरण

शराब बंदी का वादा करने वाले घर-घर पहुंचा रहे शराब- रेवती भूपेंद्र पटेल

पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की मौत

दुष्कर्म के आरोपी को सक्ती में पकड़ा, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे के मोतीबाग वर्कशॉप को प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन
Next Article आरयूबी निर्माण के चलते रद्द हुई 6 लोकल ट्रेनें बहाल

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?