रायगढ़. एक आटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सायकल सवार छात्र को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दा निवासी अंकुश मेहर पिता सुदामा मेहर (16 वर्ष) अघोर आश्रम बनोरा स्कूल का छात्र था, ऐसे में शुक्रवार शाम को उसने अपनी सायकल पर पानी का पेटी लेकर जा रहा था, इस दौरान महापल्ली के आगे ग्राम कुकुर्दा नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक आटो चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और उसके सायकल को जोरदार टक्कर मारते हुए सडक़ किनारे पलट गया, इससे छात्र अंकुश की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया। उक्त घटना को देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए अंकुश को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्पीड पर नहीं है रोक
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इधर की सडक़ें खाली होने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है। जिसके चलते हर हमेशा इस तरह के हादसे होते रहते हैं। ऐसे में सडक़ में ब्रेकर के साथ वाहन चालकों की भी जांच होनी चाहिए, ताकि वाहन को निर्धारित गति से ही चला सके। ऐसे में छात्र अंकुश के मौत के बाद ग्राम कुकुर्दा में शोक का माहौल बन गया है।
आटो की टक्कर से छात्र की मौत, ग्राम कुकुर्दा का मामला, ऑटो चालक फरार
ग्राम कुकुर्दा का मामला, ऑटो चालक फरार



