NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त
रायगढ़

समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध कोयला उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने समरसुता नाला के किनारे दबिश देकर 60 टन अवैध रूप से उत्खनित कोयला तथा एक चौन माउंटेड मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पुलिस बल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई।
वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि 2 फरवरी को अवैध कोयला उत्खनन की सूचना खनिज एवं वन विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समरसुता नाला क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की। मौके पर अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान 01 नग चौन माउंटेड मशीन (एक्ससीएमजी कंपनी, मॉडल क्रमांक एक्सई210आई) जब्त की गई। हालांकि मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश एवं छानबीन जारी है।
संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से उत्खनन कर संचित लगभग 60 टन कोयला खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया, जबकि मशीन को वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। जब्त कोयला एवं वाहन को विधिवत थाना प्रभारी के सुपुर्द किया गया है।
वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जब्त वाहन के विरुद्ध राजसात की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को प्रारंभिक सूचना प्रेषित की गई है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज एवं वन विभाग द्वारा सतत गश्ती और निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उक्त प्रकरण में अग्रिम जांच एवं विधिक कार्रवाई जारी है।
अवैध उत्खनन पर सख्ती जारी: वन मंडलाधिकारी
वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि समरसुता नाला क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग एवं पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से लगभग 60 टन कोयला एवं एक चौन माउंटेड मशीन जब्त की गई है। वन अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र क्षेत्र में अवैध उत्खनन के विरुद्ध सतत गश्ती एवं निगरानी जारी रहेगी।

You Might Also Like

एसईसीएल के सीजेएम के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा

छू लो आसमान योजना में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

दो बाईक की जबरदस्त भिडं़त में 3 की मौत

डी ए व्ही स्कूल के बच्चों ने एकत्रित की सहायता राशि

विधानसभा घेराव में शामिल हुए यूकां नेता राकेश पांडेय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर, बंदरों को मटर खिलाकर पानी पिलाते नजर आये पुलिस जवान
Next Article आटो की टक्कर से छात्र की मौत, ग्राम कुकुर्दा का मामला, ऑटो चालक फरार

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?