NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
नई दिल्ली

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी निमिटेड ने आज रायपुर में अपने प्रमुख आयोजन इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस (आईपीएस 2026) का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन एनटीपीसी सिंगरौली की पहली इकाई के सिंक्रोनाइजेशन की स्मृति में आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर के विद्युत क्षेत्र के पेशेवर ऑप्टिमाइजिंग थर्मल जेनरेशन विद क्वालिटी एंड रिलायबिलिटी विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर एकत्र हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार ने कहा कि वर्तमान समय विद्युत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी दौर है, जहां तेज़ी से हो रहे बदलाव उद्योग को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को एक मजबूत विनिर्माण अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित होने के लिए उद्योगों को प्रतिस्पर्धी दरों पर विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि तापीय ऊर्जा की प्रासंगिकता बनी रहेगी, लेकिन भविष्य की उपयोगिताओं को नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और परमाणु ऊर्जा में निवेश करना होगा।
अपने स्वागत संबोधन में गुरदीप सिंह, सीएमडी एनटीपीसी लिमिटेड ने कहा कि 13 फरवरी एनटीपीसी की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जब 1982 में सिंगरौली में इसकी पहली इकाई का कमीशनिंग हुआ था। उन्होंने बताया कि यह संयंत्र आज भी 100 प्रतिशत पीएलएफ पर संचालित हो रहा है और अगले दो दशकों तक सेवा देने की क्षमता रखता है, जो एनटीपीसी की मजबूत ओ एंड एम प्रक्रियाओं को दर्शाता है। श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, सेन्ट्रल दलेक्ट्रीसिटी अथोराईटी ने भी वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री पियूष सिंह, अतिरिक्त सचिव (थर्मल), विद्युत मंत्रालय; डॉ. रोहित यादव, अध्यक्ष एवं सचिव, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार; श्री प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल), सीईए रमेश बाबू वी, सदस्य, सीईआरसी, एनटीपीसी के निदेशक मंडल के सदस्य; तथा विद्युत मंत्रालय, और अन्य संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर एनटीपीसी विंध्याचल ने बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025-26 और एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति पुरस्कार 2024-25 (ओवरऑल चैंपियन अवॉर्ड) अपने नाम किए। आईपीएस 2026 का एक प्रमुख आकर्षण टेक्नो गैलेक्सी प्रदर्शनी है, जिसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटलीकरण और विभिन्न विक्रेताओं एवं निर्माताओं के नवोन्मेषी समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया चुनावी बॉन्ड का डेटा

बजट में किसान नौजवान पर मेहरबान

राहुल गांधी लोकसभा में होंगे नेता विपक्ष

पीएम मोदी ने थामा सीएम साय का हाथ

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट में मंजूर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुसौर क्षेत्र में पशुधन विकास की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की व्यापक पहल
Next Article अवैध घुसपैठियों, गोवंश, मादक पदार्थों के तस्करों पर दो साल में की गई कठोर कार्यवाही : गृहमंत्री विजय शर्मा

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?