NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
रायगढ़

गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या

आरोपी पति ने 02 साल की बच्ची को लेकर हुआ था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 12:26 am
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। गर्भवती पत्नी सब्जी नहीं बनाई तो उसके पति ने डंडे से पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया, फिर अपनी दो साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 6 फरवरी को प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसुंगा थाना नारायणपुर को बताया कि उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा, जो कि चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी, अत: कुछ वर्ष पूर्व वह, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के पास रहने चली गई थी, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा को पत्नी बनाकर रखा था, वर्तमान में दोनों की एक दो वर्षीय बेटी है और मृतिका कमला विश्वकर्मा 06 माह की गर्भवती थी, करीबन जनवरी माह से प्रार्थी की मृतिका बेटी कमला व दामाद आरोपी स्वदेश, प्रार्थी के घर ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे, जहां आरोपी स्वदेश ग्राम रनपुर के एक व्यक्ति का ट्रेक्टर को चलता था। घटना से तकरीबन 01 सप्ताह पूर्व, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा अपनी पत्नी मृतिका कमला विश्वकर्मा व अपनी 02 वर्ष की बेटी को लेकर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में अपने नाना के घर लेकर गया था व वहीं रह रहा था। ऐसे में 6 फरवरी की शाम करीब 07.30 बजे पति पत्नि के बीच सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम ने आवेश में आकर, पास पड़े डंडे से अपनी पत्नि मृतिका कमला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे कि कमला की मृत्यु हो गई, फिर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर वहां भाग गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा मर्ग इंटीमेशन कायम कर, घटना स्थल के लिए रवाना होकर,शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। घटना स्थल का फॉरेसिंक अधिकारी से निरीक्षण कराया तथा मृतिका के नवविवाहिता होने से दंडाधिकारी बगीचा से भी शव पंचनामा कराया। पुलिस ने मृतिका के शव का मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धारा 103 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद आरोपी स्वदेश राम उर्फ सुदेश राम कोरवा 27 वर्ष निवासी ग्राम ढोढीबहार, चौकी दोकड़ा ने स्वीकार किया। इससे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को पकडऩे टीम बनाकर जांच की जा रही थी, वहीं इस टीम में नारायणपुर थाना से सउनि उमेश प्रभाकर, प्र.आर. उमेश मिंज, प्रआर अजय कुजूर, आरक्षक कुलदीप खलखो, अशोक कंसारी, प्रदीप भगत, सैनिक बिरेन्द्र भगत, व ओमप्रकाश यादव का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी युवक ने मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी की इस कद पीटाई कि उसकी मौत हो गई। इससे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डॉ. लालउमेश सिंह, डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस, जशपुर

You Might Also Like

तेज रफ्तार कार पुल के नीचे पलटी

विधायक ओपी ने उठाया सीजीपीएससी का मुद्दा

विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोदी की हर गारंटी पूरी होती देख कांग्रेस बौखलाई : प्रवीण द्विवेदी

बच्चों ने किया मोतीमहल का अवलोकन और सीखे विविध ज्ञान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साय कैबिनेट की बैठक 11 को
Next Article भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह

खबरें और भी है....

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
साय कैबिनेट की बैठक 11 को
जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?