NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजी से प्रगति पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजी से प्रगति पर
रायगढ़

ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर सहित बुनियादी ढांचे के कार्य तेजी से प्रगति पर

समय-सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-ओपी

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:14 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण एवं सुशासन की नीति के अनुरूप रायगढ़ को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने आज शहर में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों एवं बुनियादी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इतवारी बाजार, नालंदा परिसर, कयाघाट, किसान राइस मिल के पास ऑक्सीजोन तथा ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ शहर को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, हरित क्षेत्र एवं सुव्यवस्थित शहरी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इतवारी बाजार एवं कबीर चौक क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन को उन्होंने भविष्य की महत्वपूर्ण हरित पहल बताया। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्ण होने के पश्चात यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक आधुनिक शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसान राइस मिल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर पहुंचकर वहां प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के समग्र विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद रायगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

You Might Also Like

ओपी बदलाव के महानायक होंगे-पूनम सोलंकी

भेंगारी में शिक्षक के सम्मान करने के लिए पहुंचे सैकड़ों पालक

बनोरा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर मे मिला 79 मरीजों को लाभ

अब महिला समन्वय व हिंदू जागरण मंच ने किया मीना बाजार का विरोध

प्रेस दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति का है सम्मान : संजीव बाबू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूने घर में चोरों का धावा, नकद सहित सवा तीन लाख के जेवरात ले उड़े
Next Article कलेक्टर कन्नौजे ने फाइलेरिया के संबंध में ली प्रेस वार्ता

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?