NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म
रायपुर

पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान खत्म

तीन जगह नक्सलियों से मुठभेड़, जवान-किसान घायल, 2018 से 6.01 फीसदी कम वोटिंग

lochan Gupta
Last updated: November 8, 2023 1:24 am
By lochan Gupta November 8, 2023
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
सुकमा में दो अलग-अलग आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल हुए हैं। मीनपा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, 3 जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा कांकेर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक किसान घायल हुआ है। बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले।
सबसे ज्यादा खैरागढ़ में 76.31प्रतिशत, सबसे कम वोटिंग बीजापुर में 40.98 प्रतिशत
जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।
233 प्रत्याशियों की किस्मत ईव्हीएम में बंद
इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
सीएम व पूर्व सीएम का दावा
सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया- पहले चरण के चुनाव में डॉ. रमन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन प्रचार मंत्री बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में जब-जब चुनाव होता है तब तब खाली प्रचार के लिए उनका आना होता है।
रमन सिंह ने दावा किया- पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, अकबर कुछ भी कहें, जनता का मूड दूसरा दिख रहा है। रमन सिंह सीएम बनेंगे या नहीं बनेंगे, ये पार्टी और विधायक दल के नेता तय करेंगे।

पहले चरण का मतदान प्रश.

राजनांदगांव- 74.00 प्रश.
पंडरिया 71.06 प्रश.
कवर्धा- 72.89 प्रश.
खैरागढ़- 76.31प्रश.
डोंगरगढ़- 77.40 प्रश.
डोंगरगांव- 76.80 प्रश.
खुज्जी – 72.01 प्रश.
मोहला मानपुर- 76.00 प्रश.
अंतागढ़ – 70.72 प्रश.
भानुप्रतापपुर- 79.10 प्रश.
कांकेर- 76.13 प्रश.
केशकाल- 74.49 प्रश.
कोंडागांव- 76.29 प्रश.
नारायणपुर- 63.88 प्रश.
बस्तर- 71.39 प्रश.
जगदलपुर- 75.00 प्रश.
चित्रकोट- 70.36 प्रश.
दंतेवाड़ा- 62.55 प्रश.
बीजापुर- 40.98 प्रश.
कोंटा- 50.12 प्रश.

You Might Also Like

लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिया चैलेंज

50 हजार से कम के सामान में नहीं लगेगा ई-बिल

अवैध-निर्माण तोडऩे पहुंची टीम को घेरा

रायपुर के सत्यम विहार कॉलोनी वालों का हल्ला-बोल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सवारी आटो से गांजा की तस्करी
Next Article ऑटो ने पकड़ी रफ्तार तो सिलाई मशीन की टूटी सुई

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?