NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में गया जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में गया जेल
रायगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में गया जेल

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों पर गंभीरता से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी पिछले करीब एक माह से लुक छिप रहा था ।
पीडि़ता द्वारा 28 दिसंबर को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने घर से सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी। स्कूल जाने के दौरान मनोज खडिय़ा नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था, जिसे वह अनदेखा करती रही।
27 दिसंबर को जब पीडि़ता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी मनोज खडिय़ा उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। बालिका द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकडक़र छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351ध्2025 धारा 75(2), 78(1), (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पुसौर श्री रामकिंकर यादव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
आज आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी मनोज कुमार खडिय़ा पिता स्वर्गीय उत्तम खडिय़ा, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

डिग्री कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित-ओपी चौधरी

राइसमिलर्स समन्वय समिति में रमेश अग्रवाल नामांकित

खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत

कुपाकानी बिरसिंघा जंगल में मंडरा रहा 32 हाथियों का दल

दुष्कर्म काआरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई
Next Article अवैध कोयला खनन पर दबिश, चैन माउंटेन मशीन पकड़ाया

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?