NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
रायगढ़

बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी

कर्मचारी को बहाने से हटाया, स्कूटी सवार कैश लेकर भागा, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े 2 लाख 18 हजार रुपए की चोरी हो गई। आरोपी ने बड़ी चालाकी से कर्मचारी को काउंटर से दूर भेजा, फिर दराज से कैश निकालकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नवापारा निवासी बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रविन्द्र गबेल बरगढ़ के पास एनएच-49 पर पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक स्कूटी सवार युवक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने वहां काम कर रहे कर्मचारी राजेश साहू से कहा कि, उसने रात में फोन-पे के जरिए पैसे भेजे थे। अब वह पैसे वापस चाहिए। जब कर्मचारी ने बताया कि, ऐसा कोई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड में नहीं है, तो आरोपी ने उसे बहाने से अपने साथ रोड किनारे खड़ी गाड़ी तक चलने को कहा। राजेश साहू उसके साथ स्कूटी में बैठकर सडक़ तक गया, लेकिन आरोपी उसे वहीं छोडक़र वापस पेट्रोल पंप पहुंच गया। इस दौरान काउंटर पर कोई नहीं था। आरोपी सीधे काउंटर के पास गया, दराज खोला और उसमें रखे 2,18,000 रुपए निकालकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
महिला स्टाफ ने रोकने की कोशिश की
वारदात के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक महिला कर्मचारी ने आरोपी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर भाग निकला। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी काउंटर की दराज देखते और नकदी निकालते नजर आ रहा है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक रविन्द्र गबेल ने बताया कि चोरी करने वाले की उम्र लगभग 45-47 साल के आसपास लग रही है और वह स्कूटी से आया था। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like

बरौद में एसईसीएल खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

छह माह बाद भी नहीं सुधर सका मरच्यूरी का डबल डोर फ्रीजर

धान खरीदी के महापर्व में किसानों के खातों में धनवर्षा शुरू, रायगढ़ में पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा

ट्रक की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत

पुरूंगा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई निरस्त करने फिर उठी मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?