NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल को मिला सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल को मिला सम्मान
रायगढ़

रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल को मिला सम्मान

बीएनआई व चेंम्बर द्वारा बिलासपुर व्यापार मेले में किया गया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने एक बार फिर स्थानीय उद्यमिता और नवाचार की मिसाल पेश की है। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस मेले के दूसरे दिन, यानी 30 जनवरी को, एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारिक रत्नों का सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह की खासियत रही कि रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल का सम्मान, जिन्हें उनके कैटल एण्ड पोल्ट्री फीड इंडस्ट्रीज में योगदान के लिए ’’छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न सम्मान’’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल राहुल की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण है, जो दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर कैसे युवा उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए समाज में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।
पूर्व में हरिश केडिया एवं उनकी टीम द्वारा लगातार 22 वर्षों तक प्रसिद्ध व्यापार मेला आयोजित किया जाता रहा, वहीं गत 3 वर्षों से बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) बिलासपुर द्वारा इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर जारी रखा गया है। साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में आयोजित इस मेले में सुई से लेकर जेसीबी तक सब कुछ एक ही परिसर में उपलब्ध है, जो छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और बड़े उद्यमों को जोडऩे का सशक्त मंच बना हुआ है। मेला नि:शुल्क प्रवेश के कारण बिलासपुर के अलावा आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग आकर्षित हो रहे हैं। दूसरे दिन के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, छ.ग. सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी अतिविशिष्ट अतिथि सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। इन अतिथियों ने प्रदेश से पधारे विभिन्न व्यापार एवं उद्योग से जुड़े रत्नों का सम्मान किया और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया।
विधायक धर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। मैं चाहता हूं कि बिलासपुर राष्ट्र के साथ-साथ सरकार की रणनीति और ऐसे मेलों के समन्वय से आगे बढ़े। बीएनआई बिलासपुर व्यापार मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभा, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन छोटे व्यापारियों और छात्रों को नई पहचान देते हैं और आत्मनिर्भर भारत की सोच को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हैं। इसी तरह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं 25 वर्ष पहले इस मेले से जुड़ा था। 16 वर्षों में जो कुछ मैंने हासिल किया, वह बीएनआई के सहयोग से ही संभव हुआ। यह मेला छत्तीसगढ़ के व्यापारिक विकास को बढ़ावा देता है और छोटे-बड़े उद्योगों को एक मंच पर लाकर आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।
इस समारोह की चमक राहुल अग्रवाल जैसे युवा उद्यमियों से और बढ़ गई। 27 वर्षीय राहुल ने अल्प आयु में अपने पिता श्री राजेश कुमार अग्रवाल (चौम्बर) के मार्गदर्शन में व्यापार के बारिकियों को सिखकर व्यापार को उंचाई तक ले जाने का कार्य किया है। ज्ञात हो कि राहुल एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री एनएमआईएमएस मुंबई से प्राप्त कर चुके हैं और वर्तमान में हैचरी, कैटल व पोल्ट्री फीड प्लांट एवं ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के निर्माण में संलग्न हैं। अग्रवाल फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने कम समय में हेचरी की स्थापना और स्वचालित उपकरणों वाली स्टीम-बेस्ड पशु एवं कुक्कुट आहार फैक्ट्री स्थापित की। यह फैक्ट्री न केवल स्थानीय किसानों को गुणवत्तापूर्ण फीड उपलब्ध कराती है, बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से 100 प्रतिशत जैविक खाद का उत्पादन भी करती है, जो ’’स्वच्छ भारत अभियान’’ के अनुरूप है।
सम्मान समारोह में राहुल को मंच पर बुलाकर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना की।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: पुसौर विकासखंड की शिक्षिकाएं हुई सम्मानित

मेडिकल कॉलेज ने आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीक की दिशा में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

गुरु शरणागति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव : श्रीश्वरी देवी

विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य : कौशल्या साय
Next Article चोरी के डीजल की खरीदी-बिक्री करते पकड़ाया होटल संचालक

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?