NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब दूरी नहीं रही है मजबूरी: मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अब दूरी नहीं रही है मजबूरी: मुख्यमंत्री
जशपुरनगर

अब दूरी नहीं रही है मजबूरी: मुख्यमंत्री

अब दूरी नहीं रही है मजबूरी: मुख्यमंत्री

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना जिले के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों के ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना उन गांवों के लिए वरदान साबित हो रही है, जहां अब तक बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। इस योजना से लाभान्वित सन्ना निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता निकुंज बताती हैं कि पहले उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने के लिए किसी से लिफ्ट लेनी पड़ती थी या फिर पैदल अथवा निजी वाहन से जाना पड़ता था। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यह बेहद कठिन होता था, लेकिन मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने से उनकी यह समस्या पूरी तरह दूर हो गई है। वे कहती हैं कि अब यह बस उनके लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद साधन बन गई है।
इसी तरह ग्राम मरंगी निवासी श्री दशरथ भगत बताते हैं कि पहले इस मार्ग पर बस नहीं चलती थी, जिससे उन्हें रोज़मर्रा के कामों के लिए पैदल ही आना-जाना करना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से वे आसानी से बगीचा पहुंच जाते हैं और समय पर वापस भी लौट आते हैं। वहीं श्री मंगलराम का कहना है कि पहले वे छिछली और चंपा जैसे बाजारों तक पैदल जाया करते थे, लेकिन अब बस सेवा से उन्हें काफी सुविधा हो गई है और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए आवागमन को सरल बनाया है। पहले जहां निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब नियमित बस सेवा से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
जिले में 8 रूटों पर हो रहा है बस संचालन
ग्रामीणों की राह आसान बनाने के उद्देश्य से जिले में 8 रूटों पर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का संचालन किया जा रहा है। इनमें सन्ना से चंपा, दोकड़ा से दुलदुला, रनपुर से कांसाबेल, तेलाईन से फरसाबहार, कैलाश गुफा से बगीचा, दुलदुला से अबिरा, कोतबा से बुलडेगा तथा जशपुर से हर्री रूट शामिल हैं। प्रत्येक बस अपने निर्धारित रूट पर प्रतिदिन चार बार आवागमन कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण नियमित रूप से इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इस योजना से न केवल यात्रा सुगम हुई है, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों, बाजारों और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भी बड़ी सुविधा मिली है। जशपुर जैसे पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में यह योजना विकास की नई राह खोल रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक निर्बाध बस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके। योजना की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा बस संचालकों को वायबिलिटी गैप फंडिंग प्रदान की जा रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर दूरस्थ क्षेत्रों में निरंतर सेवा दे सकें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिल रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में पूर्ण छूट दिए जाने का प्रावधान है, जो सामाजिक समावेशन और संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण है। ग्रामीणों ने इस बस सेवा को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You Might Also Like

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन

आस्ता के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा

करंट से युवक की मौत, खेत मालिक गिरफ्तार, सब्जी बाड़ी में लगाए थे बिजली के तार

ट्रैफिक पुलिस से उलझना युवक को पड़ा महंगा, गिरफ्तार

जशपुर दर्शन 2025- जिले के आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करने का एक सुनहरा अवसर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय बजट २०२६ आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम
Next Article पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत चलाया विशेष अभियान

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?