NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे प्रोजेक्ट में करोड़ों की हेराफेरी, दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > रेलवे प्रोजेक्ट में करोड़ों की हेराफेरी, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रेलवे प्रोजेक्ट में करोड़ों की हेराफेरी, दो गिरफ्तार

कंपनी कर्मचारी ने कबाड़ी को बेचा 2 करोड़ का लोहा

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
3 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गेवरा-सेन्दुरगढ़ रेलवे लाइन निर्माण परियोजना में करोड़ों रुपये के सामान की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के ही एक ऑपरेटर और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का लोहा और पुरानी रेल पटरियां पार कर दी थीं.
मामला शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है. कंपनी के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र कुमार जांगिड़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सिंघिया और सुतर्रा स्थित स्टोर से लगभग 2 करोड़ रुपये का लोहे का सामान गायब है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई.
पुलिस ने जब ड्यूटी पर तैनात गार्डों और कर्मचारियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में पाया गया कि 20 जनवरी को कोई लूट या बाहरी चोरी नहीं हुई थी, बल्कि कंपनी के अंदर के लोग ही इस घोटाले में शामिल थे. कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत तेजबहादुर पटेल ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार महीनों से लगातार लोहे के स्क्रैप और पुरानी पटरियों के टुकड़ों को चोरी-छिपे बेच रहा था.
पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है- तेजबहादुर पटेल (26): निवासी प्रयागराज (यूपी), जो वर्तमान में सुतर्रा में रहकर ऑपरेटर का काम कर रहा था. इसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल जेसीबी (आरजे-14 ईए-6446) और नकद राशि जप्त की गई है। राहुल सिंह मरकाम (28)- निवासी पुरानी बस्ती कटघोरा. राहुल वह कबाड़ी है जो चोरी का सामान खरीदता था. इसके पास से करीब 2 क्विंटल रेलवे पटरी के टुकड़े बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 317(2), 317(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब 2 करोड़ रुपये के शेष सामान की बरामदगी के लिए विस्तृत विवेचना कर रही है.

You Might Also Like

चारों तरफ राख ही राख, जिंदगी को मोहताज मवेशी और इंसान

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर व ठिकानों पर ईडी की रेड

प्रदेश के 16 ठिकानों पर ईओडब्ल्यू-एसीबी के छापे

उद्योग मंत्री रहकर सुकमा में एक भी उद्योग नहीं दिया

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विदाई व सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल
Next Article ट्रांसपोर्टर के ठिकाने पर पुलिस की रेड

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?