रायगढ़। जिले में स्नैक कैचर्स की टीम 5 अजगरों का रेस्क्यू किया है। पांचों अजगर एक साथ किसान के खेत में निकले थे। खेत में दरार पड़े बिलों में घुस रहे थे। रेस्क्यू टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। मामला पुसौर ब्लॉक के जामपाली गांव का है।
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अजगर करीब 15-15 किलो ग्राम के हैं। इनके लंबाई 8-10 फीट की है। सभी अजगर बहुत फुर्तीले थे। खेत में पानी घुसने की वजह से बाहर निकले थे। खेत में शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। स्नैक कैचर्स की टीम को देखकर इधर-उधर तेजी से भाग रहे थे। स्नैक कैचर्स की टीम को फुफकार कर डराने की कोशिश की। इसके पहले भी रायगढ़ में अजगर के 21 बच्चे मिले थे। अजगर के बच्चों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया था। इस रिपोर्ट में पढि़ए कितने प्रकार के अजगर होते हैं, कैसे बचाव करें, क्या करें और क्या न करें? दरअसल, रायगढ़ जिले में के पुसौर ब्लॉक के जामपाली गांव में चित्रसेन चौहान का खेत है। चित्रसेन चौहान रोजाना खेत जाते हैं। खेत में पानी डाल रहे थे, तभी उन्हें एक साथ 5 अजगर दिखे। अजगरों को देखकर वह घबरा गए। ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जामपाली गांव में एक साथ 5 अजगर निकले की वजह से ग्रामीण डरने लगे। खेतों में जाने से घबरा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर पकडऩे की डिमांड की। ऐसे में गांव के अन्य ग्रामीण युवाओं ने स्नैक रेस्क्यू टीम को कॉल किया। किसान चित्रसेन चौहान ने बताया कि स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम के अजय सिंह, आयुष, प्रियांशु और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। अजगर बहुत फुर्तीले थे। जैसे ही टीम ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की। अजगर खेत के मेड़ में बने बिल में घुस गए। अजगरों की लंबाई 8-10 फीट थी। पकडऩे के दौरान अजगर गुस्से से फुफकार भी रहे थे। रेस्क्यू टीम को डरा रहे थे। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगरों को पकड़ लिया गया। बोरियों में डाला गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। स्नैक रेस्क्यू फाउंडेशन के अजय सिंह ने बताया कि अजगरों को पकडऩे में सुबह 11 बजे से दोपहर लगभग साढ़े 3 बज गए। काफी मशक्कत के बाद सभी अजगर का रेस्क्यू किया गया। किसी तरह अजगरों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें नवापाली क्षेत्र की ओर जंगल में खुले स्थान में सुरक्षित छोड़ा गया है।
75 केजी के 5 अजगरों का किया रेस्क्यू



