NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महानिर्वाण दिवस पर अघोरा नाम परो मंत्रम से गूंज उठा शहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महानिर्वाण दिवस पर अघोरा नाम परो मंत्रम से गूंज उठा शहर
रायगढ़

महानिर्वाण दिवस पर अघोरा नाम परो मंत्रम से गूंज उठा शहर

केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड एवं स्टेशन चौक में प्रसाद वितरण का आयोजन, शहरवासी बनोरा में आयोजित भंडारे में शामिल हुए

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2024 12:22 am
By lochan Gupta November 30, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वृद्धाश्रम, मुखबधिर आश्रम में आश्रम से जुड़े अनुयायियों के द्वारा फल वितरण किया गया। अघोरेश्वर के महानिर्वाण दिवस पर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की रायगढ़ इकाई में शहरवासियों की भीड़ जुटी रही। शहरवासियों आस पास के ग्राम वासियों सहित राज्य भर से आए अनुयाइयों ने उपासना स्थल पर मौजूद पूज्य अघोरेश्वर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते उपासना की फिर प्रसाद ग्रहण किया। बनोरा आश्रम में दिन भर भजन कीर्तन के साथ विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महानिर्वाण दिवस पर जरूरत मंदो के मध्य दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री वितरित की गई। शहर में उनका पुण्य स्मरण करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। दशकों बाद भी अघोरेश्वर के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर पुण्य स्मरण करते हुए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में निर्धारित समय के अनुसार प्रात: 8.30 बजे भगवान राम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद आस पास से आए श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: 9 बजे सफल योनी का पाठ किया गया। इसके बाद अपरान्ह 12 से 3 बजे तक प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम प्रबंधन से जुड़े श्रद्धालुओ के द्वारा प्रात: शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल 100 मरीज, मेडिकल कॉलेज के मेल वार्ड, फिमेल वार्ड, आर्थो वार्ड, गायनिक वार्ड, टीवी वार्ड, मेल-फिमेल सर्जिकल वार्ड में दाखिल 272 मरीज, एवं मातृ शिशु अस्पताल के 97 मरीजों के मध्य फल वितरित किया गया। मूकबधिर में निवासरत 83, नई उम्मीद घरौंदा मे निवासरत 62, वृद्धाआश्रम में मौजूद 70, कुष्ट आश्रम जुर्डा में मौजूद 70 लोगो सहित 754 लोगो के मध्य प्रसाद स्वरूप ब्रेड, सेव फल, बिस्कुट, का वितरण किया गया।
रायगढ़ बनोरा आश्रम में डिपापारा, बनोरा, बेलरिया, डूमरपाली, महापल्ली, लोईग, विश्वनाथपाली, भोजपल्ली, कोसमपाली, खैरपाली, सकरबोगा, नावापारा, कुकुर्दा, साल्हेओना, से आए 245 महिलाओ, 98 पुरुषों सहित कुल 343 लोगो के मध्य कंबल, धोती-साड़ी, दो-दो नग साबुन का वितरण आश्रम परिसर में किया गया। आश्रम सहित शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड में तीन दशक से जारी सर्वेश्वरी समूह द्वारा महाभण्डारा तथा स्टेशन चौक में युवाओ द्वारा दिन भर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया गया। यह बताना लाजमी होगा कि भगवान अघोरेश्वर राम का पूरा जीवन पीडि़त मानव की सेवा के लिए समर्पित रहा। शमशान से समाज की ओर उन्होंने एक सेतु का निर्माण किया ताकि इस पंथ की वैचारिक शक्ति का समाज में सुचारू रूप से आवागमन हो सके। अघोरेश्वर द्वारा स्थापित 14 सूत्रीय उद्दश्यो की झलक अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में दिखाई पड़ती है। अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन भी पीडि़त मानव की सेवा के लिए समर्पित है। मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा की बुनियादी सुविधा अंतिम पंक्ति में खड़े बेबस लोगों के लिए पहुंचाने के लिए आश्रम संकल्पित है इसके अलावा आध्यात्मिक चेतना जागृत करने की दिशा में आश्रम विशेष रूप से प्रत्यनशील है। छत्तीसगढ़ राज्य में रायगढ़ डभरा शिवरीनारायण अंबिकापुर चिरमिरी के सरभोका स्थित आश्रमों में चिकित्सीय सहायता के जरिए पीडि़त मानव की सेवा का कार्य निरंतर जारी है।

You Might Also Like

कबरा पहाड़ शैलाश्रय के अस्तित्व पर मंडारा रहा खतरा

नमीयुक्त हवा आने से हुई बूंदाबांदी

हसीन झूले व मधुर गीत के संग लुत्फ़ लीं दिव्य सखियाँ

औसत उत्पादन की आनावरी रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी करना किसानों के साथ धोखा : उमेश पटेल

लापरवाह आरआई पटनायक निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत डंप पर कब होगी कार्रवाई? जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल?…
Next Article अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?