NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 500 ग्रा. के अमानक बोरा देकर किसानों से लिया 600 ग्रा. धान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 500 ग्रा. के अमानक बोरा देकर किसानों से लिया 600 ग्रा. धान
रायगढ़

500 ग्रा. के अमानक बोरा देकर किसानों से लिया 600 ग्रा. धान

कलेक्टर को सुपुर्द किया 500 ग्राम का अमानक स्तर का नया बारदाना

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2026 1:32 am
By lochan Gupta January 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले से नए भ्रष्टाचार में जिला विपणन विभाग,रायगढ़ ने अमानक और कम वजन के नए बारदानों में 100 ग्राम के लगभग ज्यादा धान किसानों से लेने का षड्यंत्र की जांच करने की मांग की गई है।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, अज्ञात मल्होत्रा, कृष्णा साहू, आशुतोष शुक्ला, ऋ षभ मिश्रा, सुरेन्द्र पटेल, मानस, तिजेश जायसवाल, शिवम कच्छवाहा, सूरज यादव,रामदीन शर्मा,देवेश प्रधान,सिंटू गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके ग्रामीण सदस्यों के अनुसार जिले में धान खरीदी को लेकर जिला विपणन विभाग,रायगढ़ ने नए बारदानों की सप्लाई धान खरीदी केंद्रों में दी है जिसका वजन करने से 500 ग्राम के प्रत्येक नए बोरे निकले।जिसको लेकर धान केंद्रों में किसानों ने आपत्ति की और बताया कि नए बारदानों 500 ग्राम के हैं और इसके नाम से 600 ग्राम धान किसानों से लिया जाना गलत है।जब खरीदी केंद्रों में किसानों की बात नहीं सुनी गई तो किसानों के प्रतिनिधि मंडल के मय सबूत और शिकायत ज्ञापन के साथ रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से भेंट किया गया और उन्हें ज्ञापन के साथ 500 ग्राम का घटिया और अमानक स्तर का नया बोरा प्रस्तुत किया।इस ज्ञापन में आग्रह किया कि रायगढ़ जिला विपिन विभाग के द्वारा देश की लगभग 36 जुट मिलो से लगभग 2 करोड़ 52 लाख के लगभग नया बारदाना रायगढ़ जिले के वर्ष 2025-26 के धान खरीदी के लिए नया बोरा की सप्लाई ली गईं जो कि प्रदेश के विपणन विभाग के नियमों के तहत वर्ष 2025-26 के तहत बिंदु 15 के अंतर्गत 580 ग्राम(+8.0 प्रतिशत अर्थात 626ग्राम से – 6.0 प्रतिशत अर्थात 626 ग्राम से अधिक वजन वाले तथा 545 ग्राम से कम होने पर अमानक स्तर के माने जाते हैं कि सप्लाई प्राप्त कर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। इस नए बारदानों कि सुपुर्दगी के लिए जिला विपणन विभाग के द्वारा 4 सदस्यीय सरकारी विभागों की सत्यापन समिति बनाई गई और जिसमें रायगढ़ जिले में केवल खानापूर्ति कर नए बोरों की सुपुर्दगी ले ली गई। 100 ग्राम कम का नया बोरा मतलब करोड़ों के भ्रष्टाचार को अंजाम देना में जिला विपणन विभाग, रायगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों की करतूत की जांच कड़ाई से होगी तो पता चलेगा कि किसानों के नाम से इस नए बारदानों का घोटाला किसकी शह पर हुआ और इसके नाम से किसानों से 100 ग्राम ज्यादा धान लेने का फायदा संगठित हो कर किस विभाग के सरकारी अधिकारी ने उठाया।
रायगढ़ बचाओ- लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, अज्ञात मल्होत्रा, कृष्णा साहू,आशुतोष शुक्ला, ऋ षभ मिश्रा, सुरेन्द्र पटेल, मानस, तिजेश जायसवाल, शिवम कच्छवाहा, सूरज यादव, सिंटू गुप्ता, रामदीन शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि किसानों से 100 ग्राम ज्यादा धान लेने कि भरपाई कौन करेगा और 100 ग्राम कम का नया बोरा की सुपुर्दगी लेने के भ्रष्टाचार का आरोपी कौन है? जबकि विगत 8 वर्षों से जिला विपणन विभाग,रायगढ़ में नए और पुराने बारदानों कि पंजी गायब है इसके जिम्मेदारों को किसकी शह पर बचाए जा रहा है कि अतिशीघ्र जांच होनी चाहिए क्योंकि जिस दैनिक वेतन भोगी के द्वारा इतने बड़े घोटाले के लिए खुला छोड़ दिया गया उसको जिला विपणन विभाग,रायगढ़ के किसी न किसी अधिकारी की शह तो है ही जिसकी जांच त्वरित होगी तो आरोपियों का संगठित गिरोह पकड़ाएगा अन्यथा संस्था आगामी दिनों में किसानों के हित में उक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन जरूर करेगी।

You Might Also Like

भितरघात से रायगढ़ सीट में फंस सकता है पेज!

बंद पड़े आटा मिल में चोरों का धावा, लाखों का सामान ले उड़े चोर

सरकारी होते हुए भी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम हैं असर कारी – सुभाष त्रिपाठी

जल्द होगा नेतनागर हत्याकांड का खुलासा

समर कैंप में बच्चे सीख रहे ई-कचरा वेस्ट मैनेजमेंट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप
Next Article अवैध धान परिवहन व भंडारण पर कलेक्टर कन्नौजे हुए सख्त

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?