धरमजयगढ़। डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल धरमजयगढ़ में मनाया गया मकर संक्रांति यह त्योहारों का लोकप्रिय और रोमांचक उत्सव है। जिसमें रंग-बिरंगे पतंगे हवा में लहराती हैं और ‘भक्काटा’ कि शोर के साथ पतंग की डोर कटती है, जो स्वतंत्रता और ऊंचाइयों को छूने का उत्साह का प्रतीक है। यह बच्चों, युवाओं और बड़ो सभी को एक साथ लाता है, जिससे दोस्ती और प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है।इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मकर संक्रांति के बारे में जानकारी दी कैसे और क्यों मनाया जाता हैं। अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जैसे मकर संक्रांति से जुड़े हुए चित्रकारी, कहानी लिखना और सुनाना, तथा पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता की गई। बच्चों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बनाएं तथा मकर संक्रांति से जुड़ी कहानी लिखें और सुनाएं तथा पतंगबाजी भी की। बच्चों में पतंग उड़ाने के लिए बहुत ही उत्साह देखा गया ।आसमान पीली, नीली, हरी, गुलाबी कई रंगों के पतंग से भर गया था। जिसमें कार्टून, सुपर हीरो, टॉम एंड जैरी इत्यादि पतंगे थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र सिंह है जी द्वारा विद्यार्थियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा आप सभी विद्यार्थी ऐसे ही अनेक रंगों की पतंग की तरह अनेक क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छुए।



