NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की त्वरित एवं मानवीय पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की त्वरित एवं मानवीय पहल
बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य विभाग की त्वरित एवं मानवीय पहल

प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2026 12:52 am
By lochan Gupta January 14, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आज भारतीय रेलवे की मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अमृतसर से विशाखापत्तनम जा रही गाड़ी संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के सामान्य कोच में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को आज सुबह अचानक तेज़ लेबर पेन शुरू हो गया।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई स्टाफ द्वारा तत्काल इसकी सूचना वाणिज्य कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर स्टेशन पर पहले से सतर्क एवं तैयार वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, मेडिकल स्टाफ तथा स्पेशल टीम द्वारा तुरंत समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई। गाड़ी के बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचते ही महिला यात्री एवं उनके परिजनों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर तत्काल स्टेशन स्थित मेडिकल हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ कन्या शिशु को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णत: स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। प्रसव के उपरांत बेहतर चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं नवजात शिशु को जिला अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला अपने परिजनों के साथ ग्वालियर से रायराखोल (ओडिशा) की यात्रा पर थी। समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता, विभागों के आपसी समन्वय एवं रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से यह सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों द्वारा भारतीय रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समय पर सहायता प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस त्वरित एवं मानवीय कार्य में शामिल सभी वाणिज्य कर्मियों, मेडिकल स्टाफ एवं स्पेशल टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

You Might Also Like

एसईसीएल बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

एसईसीएल द्वारा जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर, अध्ययन सामग्री, खाद्यान्न सामग्री का वितरण

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्मचारी हुए सम्मानित

सेक्रो द्वारा पीवी कालोनी का नवीनीकरण, उपलब्ध कराई गई बच्चों के झूले

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 16वें अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी एवं अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन का किया उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वेदांश राइस मिल सील, जांच में 9700 क्विंटल धान की पाई गई कमी
Next Article युवा नेता शिव प्रकाश तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

साय केबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का आएगा आईपीओ
तहसील के सामने बाइक की डिक्की तोडक़र ले उड़े 2 लाख
ब्रांडेड बोतलों में चायपत्ती-स्प्रिट भरकर बेची नकली शराब
पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
केनाल लिंक रोड निर्माण के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय केबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का आएगा आईपीओ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?