NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने की कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने की कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा
सारंगढ़

कलेक्टर ने की कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित समस्त ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को नोटिस जारी

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2026 12:44 am
By lochan Gupta January 14, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में सोमवार को रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति के संबंध में कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक में इन विभागों द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। रबी फसलों की बुवाई की स्थिति, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, फसल विविधीकरण, कृषक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे द्वारा समस्त योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर विशेष बल देने की जरुरत है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन फसल आयल पॉम हेतु चयनित कृषको के सबंध में समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने तथा किसानो को ग्रीष्मकालीन धान से होने वाले नुकसान का प्रचार प्रसार करने तथा ऑयल-पॉम योजना के लाभ को बताते हुए अधिक से अधिक किसानो को लाभान्वित किया जाना है। पीएम आशा योजना द्वारा दलहनी- तिलहनी फसलों का उपार्जन करने, पीएम सूर्यघर में प्रगति लाने, वन पट्टाधारी मृत कृषकों का फौती नामांतरण कर पीएम किसान योजना से लाभान्वित करने, पीएम किसान योजनांतर्गत समस्त लंबित ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग पूर्ण करने, जल संरक्षण हेतु जल मित्र के सहयोग से कम जल उपयोग करने वाले फसलों को बढ़ावा देने प्रचार-प्रसार, किसान संगोष्ठी आयोजित करने, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती हेतु किसानों को समुचित सहयोग एवं प्रशिक्षण देने तथा आरएडी योजनांतर्गत चयनित ग्राम बोड़ाडीह, विकासखण्ड बिलाईगढ़ में संवर्गीय विभाग से कन्वर्जेन्स कर किसानों को लाभान्वित करने निर्देशित किये।
इस बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रुपदेवराम टोप्पो को निलंबित किया गया है तथा कार्य में अल्प प्रगति के कारण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ को तथा जिले के समस्त ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उप संचालक कृषि को प्रत्येक विकासखंड पाक्षिक बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के उपस्थिति में बैठक करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि, आकांक्षा उपाध्याय सहायक संचालक उद्यानिकी, हरीश राठौर अनुविभगीय कृषि अधिकारी सारंगढ़, बीज प्रक्रिया केंद्र प्रभारी बरमकेला शारदा पैकरा, सीनियर कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ के साथ जिले के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, बीटीएम- एटीएम जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ उपस्थित थे।

You Might Also Like

लिपिक संघ भी लाम बंद होने की तैयारी में

एसआईआर निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर ऑपरेटर को मिला नोटिस

सूरजगढ़ निशान यात्रा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भटली धाम पहुंचे

दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

प्रति सप्ताह 2 घंटे अपने आसपास को साफ कर बना सकते हैं स्वच्छ भारत : हरिशंकर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : सीएम साय
Next Article शैक्षणिक नवाचार से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?