NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के एन राघवेंद्र ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के एन राघवेंद्र ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू
रायगढ़

शहर के एन राघवेंद्र ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

इंडियाज़ टैलेंट फाइट के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर बढ़ाया जिले का मान, बूढ़ी माई मंदिर व सत्यनारायण बाबा का स्मरण कर की मंच से गायन की शुरुआत

lochan Gupta
Last updated: January 11, 2026 2:55 am
By lochan Gupta January 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कला, संस्कृति और साहित्य की राजधानी के रूप में विख्यात एवं मशहूर रायगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। संगीत और कला के क्षेत्र में जिले की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ में पदस्थ केंद्र सरकार के शासकीय विभाग में कार्यरत नीतीश उर्फ एन. राघवेंद्र ने देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज़ टैलेंट फाइट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल राउंड से सीधे ग्रैंड फिनाले में प्रवेश कर लिया है। उनके इस उपलब्धि से न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन होने जा रहा है।
एन. राघवेंद्र ने मंच पर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत रायगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं जन आस्था केंद्र बूढ़ी माई मंदिर तथा कोसमनारा के सत्यनारायण बाबा का स्मरण करते हुए की। उनकी भावपूर्ण और मधुर गायकी ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य जज प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक हैं, जिनकी सराहना कलाकारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
एन. राघवेंद्र, जिनका वास्तविक नाम नीतीश कुंडे है, सोशल मीडिया पर इसी नाम से व्यापक रूप से चर्चित हैं। वर्तमान में रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शहडोल से रायगढ़ स्थानांतरण के बाद से वे रायगढ़ में निवासरत हैं और यहां की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक ऊर्जा को अपनी साधना का आधार मानते हैं।
उन्होंने बताया कि रायगढ़वासियों का स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से अपने लिए आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनके कार्यक्रम के वीडियो शीघ्र ही टीवी चैनल एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ की धरती पहले से ही संगीत साधकों और कलाकारों की जन्मभूमि रही है। संगीत कला के क्षेत्र में एक बार फिर रायगढ़ को राष्ट्रीय कला मानचित्र पर गौरवान्वित स्थान मिलने जा रहा है।

You Might Also Like

तरूण सिंह ठाकुर एक साल के लिए जिला बदर

जनपद पंचायत परिसर में नव- निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया प्रमाण-पत्र वितरण

दो बाइक में भिडंत, युवक की मौत

अतिथि बुटीक में 40 लाख की चोरी

कुछ ऐसा हो जन्मदिन की खुशियां, बुजुर्गो के बीच प्रेम साहू ने मनाया जन्मदिन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ दुर्घटना में महिला सहित दो कि मौत, एक गंभीर
Next Article सीएम साय ने चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में एक साल बढ़ाई गई छूट की अवधि

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?