NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला-आरक्षक की वर्दी फाडऩे का मामला, मैकेनिकल इंजीनियर ने बनाया वीडियो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला-आरक्षक की वर्दी फाडऩे का मामला, मैकेनिकल इंजीनियर ने बनाया वीडियो
रायगढ़

महिला-आरक्षक की वर्दी फाडऩे का मामला, मैकेनिकल इंजीनियर ने बनाया वीडियो

कुल्हाड़ी लेकर तलाशता रहा मास्टरमाइंड, बहन के घर से पकड़ाया, 6 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:34 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में महिला आरक्षक की वर्दी फाडऩे के मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 1 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि उसे भी आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना में किस आरोपी की क्या भूमिका रही, इसकी भी जानकारी सामने आई है। यह घटना 27 दिसंबर की है। अचानक इलाके में हिंसा भडक़ उठी और भीड़ तितर-बितर होकर इधर-उधर भागने लगी। इसी दौरान एक महिला आरक्षक खेत की ओर भागते समय 6-7 लोगों के बीच फंस गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने महिला आरक्षक को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस जांच के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी चित्रसेन साव सबसे पहले महिला आरक्षक के कपड़े फाडऩे लगा। इसके बाद मंगल राठिया, जिसके हाथ में डंडा था, उसने भी कपड़े फाड़े।
कुछ देर बाद मंगल राठिया मौके से भाग गया, लेकिन अन्य आरोपी महिला आरक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार करते रहे। कन्हैया राठिया, उसका सगा भाई वनमाली राठिया, प्रेमसिंह राठिया और कीर्ति श्रीवास महिला आरक्षक को पकडऩे और घेरने में शामिल थे। इनमें से कुछ आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे भी थे। इस पूरी घटना का वीडियो चिनेश राठिया ने अपने मोबाइल से बनाया। बताया जा रहा है कि जब महिला आरक्षक किसी तरह वहां से बचकर भागी और डर के कारण एक जगह छिप गई, तो कन्हैया राठिया हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसे खोजता रहा।
कैसे पकड़ा गया मुख्य आरोपी
घटना का मुख्य आरोपी चित्रसेन साव था, जो मामला सामने आने के बाद फरार हो गया। पुलिस और साइबर की टीम इसकी खोजबीन कर रही थी। तभी रविवार (4 जनवरी) की रात को पुलिस को जानकारी हुई कि चित्रसेन पडिग़ांव में अपने बहनोई के यहां छिपा हुआ है। ऐसे में रात में मौके के लिए रवाना हुई और जब उसके बहनोई शिव से पूछताछ की। तब उसने बताया कि घर के पीछे करीब 200 मीटर दूर घर में छिपा है। वह एक कमरे में अकेले था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
प्लांट में हाउस कीपिंग का काम किया पुलिस के मुताबिक, आरोपी चित्रसेन साव जिंदल कंपनी में 22 साल से हाउस कीपिंग का काम करता था। इसके अलावा वनमाली और कन्हैया खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी चिनेश खम्हारी वीडियो बनाने में माहिर है और वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरा कर चुका है। इसके अलावा कीर्ति श्रीवास नाई का काम करता था।

You Might Also Like

ढाई लाख का साढ़े 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध कबाड़ परिवहन व सिल्को मैंगनीज पत्थर के अवैध भंडारण छापा

आयोजन समिति स्थानीय कलाकारों को लेकर संवेदनशील, रायगढ़ के नवोदित कलाकारों को मिल रहा मंच

आदिवासी समाज के आंदोलन को बताया नौटंकी

एक्जीबिशन की हर खूबसूरत वेरायटी दिल को भा रहा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशीली दवा बेचने वाले 5 लोगों पर गिरी पुलिस की गाज
Next Article विकसित भारत की कल्पना को साकार करेगी ‘जी राम जी’ योजना : भूपेंद्र सवन्नी

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?