NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशीली दवा बेचने वाले 5 लोगों पर गिरी पुलिस की गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशीली दवा बेचने वाले 5 लोगों पर गिरी पुलिस की गाज
रायगढ़

नशीली दवा बेचने वाले 5 लोगों पर गिरी पुलिस की गाज

प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:34 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ। झगड़ा-विवाद की शिकायत और युवकों को नशे के लिए प्रतिबंधित टेबलेट व इंजेक्शन चोरी-छिपे ऊंचे दामों में बेचने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अजित पेट्रोल पंप के पास नितेश ठाकुर, ध्रुव भट्ट, राज सिदार तथा सोनकरपारा जूटमिल में विवेक दास महंत से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के संबंध में पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान सभी उत्तेजित होकर मोहल्लेवालों को शिकायत करने का आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया।
इसी क्रम में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को आदर्श नगर चमड़ा गोदाम स्कूल के पास नजूल भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की शिकायत सामने आई थी, जिसमें अमिता सारथी और उसके पति अनावेदक प्रफुल्ल महंत द्वारा अपने रिश्तेदार के साथ गाली-गलौच और मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच के दौरान दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया, जहां थाना परिसर में भी एक-दूसरे पर गाली-गलौच करने लगे और समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुए। इस पर पुलिस ने अनावेदक प्रफुल्ल महंत पिता स्वर्गीय शारदा महंत उम्र 27 वर्ष निवासी आदर्श नगर चमड़ा गोदाम बाबूकॉलोनी, थाना जूटमिल को भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों अनावेदकों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में उल्लास साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन

लॉयंस क्लब प्राइड ने गोपाष्टमी पर्व पर किया तुलादान कार्यक्रम

मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार

छाल क्षेत्र में आज फिर पकड़ाया अवैध कबाड़ की खेप

राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजन में 280 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दना मारपीट : फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article महिला-आरक्षक की वर्दी फाडऩे का मामला, मैकेनिकल इंजीनियर ने बनाया वीडियो

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?