NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण
रायगढ़

छात्र परिषद व सदन के निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण

जिन्दल आदर्श भारती विद्यालय में समारोह सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिन्दल आदर्श भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय, किरोड़ीमलनगर में छात्र परिषद एवं विभिन्न सदनों के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट (एडिशनल एस.पी.), 6वीं बटालियन, सीएएफ, रायगढ़ (छ.ग.) थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन विजय कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरोस राम पटेल, वित्त प्रभारी एवं प्रबंध निदेशक प्रणय कुमार अग्रवाल, सचिव अनुज राम सिदार, सह-सचिव दिनेश कुमार उरांव, सीबीएसई विभाग की प्राचार्या श्रीमती प्रियंका जैन, सीजीबीएसई (अंग्रेजी माध्यम) की प्राचार्या श्रीमती रीना नाथ, सीजीबीएसई (हिन्दी माध्यम) की उप-प्राचार्या श्रीमती ममता सिंह सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि सहयोग, अनुशासन एवं मैत्री की भावना ही एक आदर्श विद्यार्थी की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों का दायित्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने सभी छात्र पदाधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के चेयरमेन विजय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं नेतृत्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डोर के बिना पतंग ऊँचाइयों तक नहीं पहुँच सकती, उसी प्रकार अनुशासन के बिना जीवन में सफलता संभव नहीं है। उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों से विद्यालय की गतिविधियों में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
विद्यालय के वित्त प्रभारी एवं प्रबंध निदेशक प्रणय कुमार अग्रवाल ने कहा कि नेतृत्व के गुणों का विकास विद्यालय से ही प्रारंभ होता है। छात्र परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो भविष्य में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आदर्श नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सीबीएसई विभाग की प्राचार्या श्रीमती प्रियंका जैन ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व अनुशासन, निष्ठा एवं सेवा भावना पर आधारित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, समयपालन, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह शपथ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं ईमानदारी का संकल्प है।
समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन एवं शिष्टाचार का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

You Might Also Like

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प

धान खरीदी केंद्र में पूर्व विधायक प्रकाश नायक का हंगामा

चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ मेला का भव्य आयोजन, आज होगा शुभारंभ लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की अभिनव पहल

औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापल्ली में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी
Next Article किशोरी को भगाकर ले जाने वाला किशोर पकड़ाया

खबरें और भी है....

चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी
पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला, लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था वार,आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?