NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर रायगढ़ शहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर रायगढ़ शहर
रायगढ़

डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर रायगढ़ शहर

साल 2025 की बड़ी उपलब्धि, डेंगू पॉजिटिव केसिर्फ 16 केस मिले

lochan Gupta
Last updated: January 1, 2026 1:36 am
By lochan Gupta January 1, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर हो रहा है। जहां 2024 में 1900 एवं 2023 में 1000 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव दर्ज हुए थे। वहीं 2025 में सिर्फ 16 डेंगू पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। वर्ष 2025 के दौरान डेंगू नियंत्रण को लेकर की गई सुनियोजित और सतत कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शहर में हर वर्ष अगस्त से नवंबर के बीच डेंगू के एक हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस दर्ज होते थे। इस वर्ष निगम प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के रणनीति और समय रहते की गई रोकथाम संबंधित सकारात्मक कार्यों का ही नतीजा रहा कि डेंगू के केवल 16 ही पॉजिटिव मामले सामने आए, जो निगम के पिछले कई वर्षों वर्षों के इतिहास की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में बरसात की शुरुआत होते ही निगम की टीम द्वारा शहर के सभी वार्डों के जलभराव स्थलों एवं डेंगू संक्रमित संभावित वार्डों में डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य शुरू कर दिए गए थे। डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण रणनीति के तहत शहर के सभी वार्डों में एंटी लार्वी साइट लिक्विड एवं पाउडर का रोटेशन में लगातार छिडक़ाव किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छर नियंत्रण हेतु धुंआ कराया गया, जिससे डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी रोक लगी। इस बार डेंगू रोकथाम अभियान को केवल जांच एवं दवाओं तक सीमित न रखते हुए व्यापक जनजागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए निगम प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर संपर्क, पोस्टर-पंपलेट, माइक अनाउंसमेंट एवं निगम की टीम,स्वच्छता दीदियों एवं मितानिन के माध्यम से नागरिकों को साफ पानी जमा न होने देने, कूलर-टंकी की नियमित सफाई, गमलों व कबाड़ में पानी न भरने जैसे आवश्यक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। नागरिकों की सहभागिता का भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच, त्वरित उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित की गई। निगम प्रशासन द्वारा सभी मेडिकल मोबाइल यूनिट में भी डेंगू जांच की व्यवस्था और डेंगू लक्षण के सभी संभावित मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इसका परिणाम यह रहा कि जहां 2024 में 1900 एवं 2023 में 1000 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव दर्ज हुए थे। वहीं 2025 में सिर्फ 16 डेंगू पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं। जो 16 डेंगू पॉजिटिव पाए गए, वे सभी समय रहते उपचार से पूरी तरह स्वस्थ हो गए। निगम प्रशासन का मानना है कि पूर्व तैयारी, निरंतर निगरानी, तकनीकी उपायों के साथ जनसहयोग ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। यही वजह है कि डेंगू नियंत्रण के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि साल 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है पिछले कई वर्षों के इतिहास की तुलना में 2025 में डेंगू के सबसे कम सिर्फ 16 केस दर्ज हुए हैं। इससे रायगढ़ निगम क्षेत्र डेंगू फ्री सिटी की ओर अग्रसर होने की बात कही जा रही है।
आगे भी रखें सतर्कता
निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र के नागरिकों से आने वाले वर्षों में भी रायगढ़ शहर को डेंगू जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आगे भी सतर्कता बनाए रखने, स्वच्छता नियमों का पालन करने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।

You Might Also Like

उत्कल ब्राह्मण समाज रायगढ़ तहसील का नववर्ष मिलन समारोह 4 जनवरी को

डॉ. रेणुका को मिला देश का सबसे बड़ा साहित्य स्पर्श अवार्ड

स्कंदमाता की पूजा करने देवी मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़

गांजा की तस्करी करते महिला समेत दो गिरफ्तार

एनटीपीसी लारा ने सीएसआर पहल के तहत विद्यार्थियों को जूते वितरित किए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जनजातीय मातृशक्ति को सराहा
Next Article पुल के पास हुआ भिषण सडक़ हादसा एक की मौत 2 घायल

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?