रायगढ़। अंग्रेजी नव वर्ष आगामी जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय व्हालीवाल प्रतियोगिता लोहरसिंह रायगढ़ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर मुख्य आतिथ्य के रुप में प्रतियोगिता के शुभारम्भ, आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आमंत्रित किये। विष्णु देव साय भैया का लोहरसिंह में आयोजित होने वाली हरेक प्रतियोगिता में आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है इस बार भी माननीय सी एम साहब इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रण को स्वीकार कर लोहरसिंह सहित पूरे रायगढ़ को मान सम्मान आशीर्वाद प्रदान किये है। मुख्यमंत्री साय को पूरे हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
विदित हो कि ग्राम लोहरसिंह व्हालीवाल खेल का महाकुम्भ माना जाता हैं,जहाँ बारहों महीना प्रैक्टिश चलता रहता है तथा सैकड़ों स्टेट,नेशनल,यूनिवर्सिटी, आल इंडिया प्लेयर हैं। व्हालीवाल खेल से ग्राम के अनेक खिलाड़ी सीजी पुलिस, फारेस्ट, स्पोर्ट ऑफिसर्स, व्यायाम शिक्षक सहित अन्य विभाग पर पदस्थ हैं।
व्हालीवाल खेल लोहरसिंह के लिए एक पूज्यनीय ईश्वर स्वरूप खेल है जो हरेक ग्रामीण के दिलों में बस्ता है।यहाँ के हरेक नागरिक बच्चे,जवान,बूढ़े,महिला,पुरुष बखूबी व्हालीवाल को खेलता भी है और टूर्नामेंट को सबकी सहयोग से सफलतम आयोजन करता है। इस वर्ष भी 10 प्रदेश के टीम को प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए डोल नारायण नायक जिला पंचायत सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रतिनिधि, पूर्व जनपद सदस्य के साथ लोहरसिंह सरपंच कामता प्रसाद गुप्ता, मोरध्वज गुप्ता, मंडल मंत्री सहित व्हालीवाल लोहरसिंह संघ के सदस्य सीएम हाउस पहुंचे थे।
लोहरसिंह में अखिल भारतीय व्हालीवाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य भेंट कर की आमंत्रित



