पखांजुर। गृह विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे,के उद्देश्य से,उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं खेलों के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया,इस खेल महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जन प्रिय विधायक विक्रम सिंह उसेंडी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोडऩे का सतत प्रयास किया जा रहा है,पढ़ाई के साथ खेल और अनुशासन से विद्यार्थी और युवाओं में बेहतर भविष्य का निर्माण होगा।
खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि खेलो इंडिया फिट रहो इंडिया। इसके बाद अतिथियों ने खेल महोत्सव में विजेता एवं उपविजेता रहे टीम एवं खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किये एवं समारोह के अंत में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उदय नाग ने सभी अतिथियों, सभी विभागों के कर्मचारीओ एवं खिलाडिय़ों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस खेल का आयोजन पखांजुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया गया,विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में बालक बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद,ऊंची कूद,गेड़ी दौड़ गिल्ली डंडा एवं सामूहिक खेलों में खो-खो, व्हालीबॉल, रस्साकसी, कबड्डी खेलो का आयोजन किया गया। यह सभी खेल विकासखंड कोयलीबेड़ा और अंतागढ़ के खिलाडिय़ो एवं टीमों बीच खेला गया तथा विजेता खिलाडी एवं टीम जिला कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में विधानसभा अंतागढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के खेलों को संपन्न कराने में व्याम शिक्षक शंभू साहा, जगत राम ध्रुव, महेंद्र साहू,सूरज मंडावी, राम शरण वैष्णव, सोमारी मांडवी, शोभन बनर्जी उपकार कुंजम, सरोज गावड़े, रेशमा नेताम, भूपेंद्र साहू एवं शिक्षा विभाग से भोला प्रसाद ठाकुर,कृष्णेन्दु आईच, कुसुम जैन, प्रकाश चौधरी, कृष्ण पाल राणा, गुरुदास बनर्जी, मंदा रामा स्वामी,पाराश ध्रुव यशवंत ठाकुर, राम भुवन वर्मा, राजेंद्र कलामें रितिका कावड़े, तापस समाददार, दिनेश्वर बघेल, कन्हैया लाल कचलाम, राजेंद्र यादव महिपाल नरेटी आदि का विशेष योगदान रहा।ं
खेलो इंडिया फिट रहो इंडिया पखांजुर में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न
पढ़ाई के साथ खेल और अनुशासन से होगा सशक्त भविष्य का निर्माण विक्रम उसेंडी



