NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम का भव्य आयोजन
रायगढ़

धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम का भव्य आयोजन

सनातन चेतना का सशक्त संदेश!

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:43 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ नगर में शनिवार, 20 दिसंबर को विराट हिन्दू समागम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। विशाल हिन्दू सम्मेलन समिति रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस समागम ने सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश दिया।
वहीं कार्यक्रम से पूर्व धरमजयगढ़ मंडल के समस्त ग्रामों एवं नगर से आए सनातनी हिन्दू बंधु-भगिनियों द्वारा गायत्री मंदिर प्रांगण से कलश एवं वेददृपुराणों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान स्थित दुर्गा पंडाल पहुँची, जहाँ समागम का आयोजन किया गया। मार्ग में गूंजते जयघोष और धार्मिक उल्लास ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की लोक-सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करती ग्राम की बहनों द्वारा प्रस्तुत सुवा नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आयोजन में विभिन्न समाजों से पधारे गणमान्यजनों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राम मंदिर खरसिया के पीठाधीश्वर महंत त्रिवेणीदास ने हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, समाज की वर्तमान चुनौतियाँ तथा उनके समाधान पर ओजस्वी एवं प्रेरणादायी विचार रखे।
और वहीं गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, जिला रायगढ़ के प्रमुख एवं जेएसपीएल के जनरल मैनेजर संजय गौतम ने “हिन्दू समाज एवं आदर्श हिन्दू परिवार” विषय पर संबोधित करते हुए पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्ता को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री हेमंत साहू ने हिन्दू समाज के संगठन की आवश्यकता, सम्मेलन के उद्देश्य तथा हिंदुत्व की व्यापक और समावेशी परिभाषा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार मिश्रा ने समाज को विभाजित करने वाले तत्वों से सजग रहने का आह्वान किया तथा भूमि, परिवार, धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए संगठित हिन्दू समाज और समर्थ भारत की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। और वहीं मंच पर सह प्रांत घोष प्रमुख पंचूराम माली, खंड संघचालक हरिराम राठिया, विभाग सेवा प्रमुख एवं धरमजयगढ़ खंड पालक तरुण थवाईत सहित अनेक विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं समापन अवसर पर भारत माता की आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात समिति द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु भाव-विभोर मन से अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए।

You Might Also Like

सर्प दंश से महिला की मौत

नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

हर गांव में पात्र महिलाओं के शत-प्रतिशत भरवायें महतारी वंदन के फार्म-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

भक्तमाता कर्मा की 1008 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बाइक की डिक्की तोडक़र 1.39 लाख ले उड़े बदमाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारत स्काउटस एंड गाइड्स रायगढ़ के प्रवीण शर्मा अध्यक्ष व राजेश प्रसाद बने कोषाध्यक्ष
Next Article महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना रायगढ़

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?