NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डूमरपाली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डूमरपाली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर
रायगढ़

डूमरपाली में पुलिस ने लगाया जन चौपाल, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा पर जोर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिक सहभागिता को बताया जरूरी, ‘हेलो सिस्टर’ हेल्पलाइन की दी जानकारी

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में महिला सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर केंद्रित पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में डूमरपाली सहित आसपास के 7-8 गांवों की लगभग 500-600 महिलाएं, महिला समितियों के सदस्य तथा कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम गेजामुड़ा की महिला समिति की सदस्याएं भी शामिल हुईं।
उल्लेखनीय है कि जिले में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डूमरपाली एवं गेजामुड़ा की महिला समितियों ने पुलिस से गांव में जन चौपाल आयोजित करने का आग्रह किया था, जिस पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा थाना कोतरारोड एवं भूपदेवपुर पुलिस को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में डीएसपी उन्नति ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने ऑपरेशन आघात की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन ‘हेलो सिस्टर’ (नंबर 9479270533) के बारे में बताया और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए नि:संकोच संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं को नशामुक्त समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में महिला समितियां सक्रिय होकर निगरानी कर रही हैं और पुलिस को सूचना दे रही हैं, वहां अपराध, घरेलू हिंसा और विवादों में कमी आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा न केवल अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि सडक़ दुर्घटनाओं का भी प्रमुख कारण है। पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों पर तथा ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने ‘हेलो सिस्टर’ हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अज्ञात कॉल, लिंक और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की भी अपील की।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुलिस द्वारा पहुंचकर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध समझाइश के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक रूप से अपने गांवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में पुलिस के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्य करने का आश्वासन दिया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश नशे के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, थाना प्रभारी कोतरारोड कमला पुसाम, थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग, थाना भूपदेवपुर के प्रधान आरक्षक सत्यम पटेल, जगदीश नायक, आरक्षक प्रदीप तिवारी, सत्यवान लकड़ा, महिला आरक्षक गौरी सिदार तथा आसपास के 7-8 गांव की करीब 500-600 ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like

नहीं रही शिबानी मुखर्जी ‘दीदी’

तमनार नगर पंचायत बनाने का विरोध

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा ध्येय : सीएम साय

करो योग रहो हरदम निरोग, नियमित योग के अनेक लाभ.

कोलम चितवाही में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेमिका राठिया का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
Next Article एनटीपीसी लारा में छग यू-20 इंटर-डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?