जशपुरनगर। ऑपरेशन अंकुश : दो फरार बैगा को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है, बैगाओं ने महिला पर टोनही का आरोप लगया था। मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का है। बैगओं ने मृत को जिंदा करने का दावा किया था, जिंदा नहीं कर पाने पर एक महिला पर टोनही का आरोप लगा दिया था। मृतिका के परिजनों बैगाओ की बात में आकर महिला से मारपीट किया था, पुलिस ने बैगाओं को टोनही प्रताडऩा अधिनियम के तहत आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर 25 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर की प्रार्थिया फ़ौसी बाई ने थाना दुलदुला में अपने साथ टोनही का आरोप लगाते हुए मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के द्वारा थाना दुलदुला में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताडऩा अधिनियम की धारा 4,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया था कि मृतिका सुनीता भगत जो कि रायपुर में रहती थी, अपने निजी काम से गृह ग्राम भिंजपुर आई हुई थी, जहां अचानक तबियत खराब होने से उसकी मृत्यु हो गई थी, परिजनों ने मृतका का दफन कफऩ कर दिया था, परन्तु परिजनों को शक था कि किसी की नजर लगने से ही सुनीता भगत की मृत्यु हुई थी, अत: परिजनों के द्वारा जिला रायगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक कृपा चौहान नाम के बैगा से संपर्क किया गया था, जिसके द्वारा अपने अन्य बैगा साथियों के साथ तंत्र मंत्र कर मृतिका को जिंदा करने की बात कही गई थी, इस एवज में उनके द्वारा मृतिका के परिजनों से कुछ रकम भी ली गई थी। उनके द्वारा ग्राम भिंजपुर पहुंचकर, मृतिका के कब्र के पास, मृतिका को जिंदा करने हेतु तंत्र मंत्र किया गया था, और परिजनों से और अधिक रकम की मांग की जा रही थी, परिजनों के द्वारा, मृतिका को जिंदा करने के बाद ही शेष रकम देने पर, बैगाओं के द्वारा गांव की ही एक महिला पर टोनही का आरोप लगा, मृतिका को जिंदा करने में असमर्थता जताई गई थी, जिस पर मृतिका के परिजनों के द्वारा प्रार्थिया फ़ौसी बाई के साथ, टोनही का आरोप लगा मारपीट की गई थी,।
पुलिस के द्वारा पूर्व में कार्यवाही करते हुए मृतिका के परिजनों व दो बैगाओं सहित 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। दो संदिग्ध बैगा रत्थू राम चौहान, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम -लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बीलाईगढ़। विरनची महतो, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम -लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बीलाईगढ़( छ. ग)। घटना दिनांक से ही फरार थे, जिनकी पुलिस लगातार पता साजी कर रही थी, इसी दौरान जशपुर पुलिस की मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से उनके जिला सारंगढ़ – बिलाई गढ़ के ग्राम लेंथरा में होने की सूचना पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा, उनकी धर पकड़ हेतु पुलिस टीम जिला सारंगढ़ -बिलाई गढ़ भेजी गई थी। जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम लेंथरा से दोनों फरार बैगाओं को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपी बैगाओं के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उनके कब्जे से तंत्र मंत्र में प्रयुक्त बंदर की हड्डी को भी जप्त किया गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस तिग्गा, अकबर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक एक महिला से टोनही प्रताडऩा के मामले में, दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। साथ ही आम नागरिकों व ग्रामीणों से अपील की है कि टोनही जैसे अंधविश्वास से दूर रहे।
दो फरार बैगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला पर लगाया था टोनही का आरोप, पहुंचे जेल



