NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ने गौ-वंश से भरी दो पिकअप किया जप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पुलिस ने गौ-वंश से भरी दो पिकअप किया जप्त
जशपुरनगर

पुलिस ने गौ-वंश से भरी दो पिकअप किया जप्त

तस्करों के चंगुल से 26 नग गौ वंशों को कराया मुक्त

lochan Gupta
Last updated: December 19, 2025 12:04 am
By lochan Gupta December 19, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत सीटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी क्षेत्र से दो पिकअप वाहन से 26 नग गौ वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 16 व 17 दिसंबर की दरम्यानी रात्रि में जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि पिकअप वाहनों में भारी मात्रा में गौ वंशों को लोडकर जशपुर होते हुए, झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर उन्हें पकडऩे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा भारी मात्रा में बल लगा कर लोरो घाट में नाकाबंदी की गई थी, पुलिस टीम में थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर, रक्षित केंद्र जशपुर व थाना कुनकुरी से बल लगाया गया था, इसी दौरान रात्रि 3 से 4 बजे के मध्य दो संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु गौ तस्कर इतने शातिर थे कि उनके द्वारा पुलिस पार्टी को देख, पिकअप को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया, एक पिकअप वाहन तेजी से जशपुर की ओर भागी, व दूसरी संदिग्ध पिकअप, गाड़ी को बैक कर, दुलदुला चटकपुर के रास्ते भागने लगा, पुलिस की टीम दोनों संदिग्ध पिकअप वाहनों का पीछा कर रही थी, व रास्ते में पढऩे वाले थानों को भी संदिग्ध पिकअप को पकडऩे हेतु नाकाबंदी करने की सूचना दी गई थी,। जशपुर की ओर भागी पिकअप का ड्राइवर, पुलिस को पीछा करता व आगे की नाकेबंदी देख अपने पिकअप वाहन को और तेजी से भगाने लगा, जिससे उसकी, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर, काई कछार के पास, रोड के किनारे पलट गई, उसका चालक पुलिस पार्टी के पहुंचने से पहले, गाड़ी से निकल कर, रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब पलटी हुई पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01 व्हीआई -7119 के पास जाकर देखा गया तो पाया कि उक्त पिकअप वाहन में त्रिपाल के नीचे,10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक रस्सी से बांध कर भरा गया था, जिसमें से 01 गौ वंश की मृत्यु हो गई थी। पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों को बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया व मृत गौ वंश का पशु चिकित्सक से पोस्ट मार्टम करा उसका अंतिम संस्कार किया गया।
इसी क्रम में जशपुर पुलिस की एक पार्टी दुलदुला कुनकुरी की ओर भाग रही संदिग्ध पिकअप का पीछा कर रही थी, वहीं कुनकुरी पुलिस की टीम, भागने के संभावित रास्ते में नाकाबंदी की हुई थी, तभी दूसरा संदिग्ध पिकअप वाहन भी कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गड़ाकाटा से कुछ दूरी पर पुलिस पार्टी को देख पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥ 01-स्न्य-5521 को छोड़ कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन के पास जाकर देखा गया तो, उसमें सब्जी रखने वाले कैरेट के पीछे 16 नग गौ वंश मिला, जिसमें से 03 नग गौ वंशों की मृत्यु हो गई थी, जशपुर पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों को बरामद कर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, व मृत गौ वंशों का पोस्ट मार्टम करा, उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है।
जशपुर पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक क्रमश: जेएच-01 व्हीवाई-7119 व जेएच-01 एफके-5521 को जप्त कर लिया गया है, व गौ तस्करों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस फरार गौ तस्करों की पातासाजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले की कार्यवाही व पिकअप वाहन सहित गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, रक्षित केंद्र जशपुर से निरीक्षक ललित यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, दलेश्वर यादव, छवि कांत पैंकरा, आरक्षक प्रमोद भगत, राम प्रताप यादव, जयप्रकाश, ममतेश तिर्की, महेश भगत, अनूप तिर्की व नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को बरामद किया गया है, गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

सीएम साय ने सपत्नीक फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में माथा टेका

मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

मयाली शिव महापुराण : 5 जिलों के 36 प्रशासनिक अधिकारियों की लगी ड्यूटी

करंट प्रवाहत तार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विष्णु सुशासन में बदल रही जशपुर जिले की तस्वीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो फरार बैगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article सब्जी बनाने के विवाद में दोस्त पर टंगिया से हमला

खबरें और भी है....

पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
21 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं-हाईकोर्ट
भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
राज्यपाल ने जिले के 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?