NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में मनरेगा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया में मनरेगा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित
खरसिया

खरसिया में मनरेगा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित

lochan Gupta
Last updated: February 3, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta February 3, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ में मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को रायगढ़ चौक पर कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में किया। आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे रायगढ़ चौक क्षेत्र में उल्लेखनीय भीड़ देखी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना देते हुए सांकेतिक चक्काजाम कर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखा।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मोहंती, भोग सिंह राठिया, रामदयाल राठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गबेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ट कांग्रेस नेत्री नैना गबेल, साधराम साहू, रामकिशन आदित्य, नीरज पटेल, जमील कुरैशी, तारेन डनसेना, वसंत डनसेना, राहुल महंत एवं राजेश्वर राठौर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल शर्मा द्वारा किया गया।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीओपी प्रभात पटेल एवं चौकी प्रभारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई और स्थिति सामान्य बनी रही। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेक्टर प्रभारी, पूर्व पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

You Might Also Like

प्रदूषित पानी पीने मजबूर पीएम श्री नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी

अन्नकूट पर पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने गौधाम गौ सेवा केन्द्र में की पूजा और गौ सेवा

खरसिया में होगा विशाल दशहरा मेला का आयोजन

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार : गिरधर गुप्ता

लायंस क्लब भवन के सामने स्थित तिराहे का लायंस तिराहे के नाम से किया गया नामकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सनातन जागृति के ध्येय से नागरमुड़ा में राम कथा का भव्य आयोजन
Next Article नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर – मंजू गोयल की स्मृति में होगा आयोजन

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?