NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो बाइक में भिडंत, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, उपचार जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो बाइक में भिडंत, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, उपचार जारी
रायगढ़

दो बाइक में भिडंत, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल, उपचार जारी

अपनी चाची की अस्थी विसर्जन कर लौट रहे थे दोनों भाई

lochan Gupta
Last updated: December 18, 2025 12:04 am
By lochan Gupta December 18, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। अस्थी विसर्जन कर एक ही बाइक में दो भाइ सवार होकर घर लौट रहे थे, इस दौरान सामने से एक तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने ठोकर मारकर भाग निकला, जिससे बड़ा भाई की मौत हो गई तो छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट निवासी श्याम कुर्रे पिता गोकुल प्रसाद कुर्रे (56 वर्ष) के चाची की मौत होने के बाद अपने छोटे भाई ज्ञानेश्वर कुर्रे के साथ उसकी अस्थी विसर्जन करने मंगलवार को सुबह 7 बजे बाइक से चंद्रपुर गया था, जहां विसर्जन करने के बाद सुबह करीब 11 बजे दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान चिखली मेन रोड पर पहुंचे थे तभी सामने से एक बाइक चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आया और इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइक बाइक समेत सडक़ में गिर गए, वहीं बाइक चालक ने मौका देखकर वहां से भाग निकला। इस हादसे के बाद श्याम कुर्रे के सिर व सीना में गंभीर चोट लगने से वहीं पर अचेत हो गया, हालांकि ज्ञानेश्वर को कम चोट लगी थी, ऐसे में ज्ञानेश्वर ने डायल 112 को सूचना देकर बुलाया जिससे पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की सूचना उसके परिजनो को दिया। इस दौरान मंगलवार रात तक श्याम कुर्रे को होश नहीं आने पर डाक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। जिससे उसके परिजन उसे रायपुर ले जाने के लिए निकले थे, इससे मेडिकल कालेज अस्पताल के गेट से जैसे ही बाहर निकले तो श्याम कुर्रे की सांसे रूक गई, जिससे वापस मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में बुधवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संंबंधित थाना भेजने की तैयारी चल रही है।
दो मौत से परिवार में मातम
उल्लेखनीय है कि कुर्रे परिवार में चार दिन पहले एक महिला की मौत हुई थी, जिससे पूरा परिवार उस दुख से उबरा ही नहीं था कि सडक़ हादसे में घर के एक और सदस्य की मौत हो गई, जिसको लेकर परिवार में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि अभी पूरा परिवार श्याम कुर्रे की चाची का क्रियाक्रम में जुटे हुए थे, लेकिन अब श्याम की मौत हो जाने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही इसके मौत होने से श्याम के पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल हो गया है, क्योंकि अब उसके परिवार में कमाने वाला वही था।

You Might Also Like

हड़ताल पर गए तो होगी कार्रवाई-सीएमएचओ

जिला कांग्रेस ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी आज करेंगे पदभार ग्रहण

शादी घर में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल बोगी में लगी आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कुएं में गिरे बैल का हुआ सफल रेस्क्यू
Next Article नाबालिग से अनाचार के आरोपी को 20 साल की सश्रम कैद

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?