NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों के संरक्षण बनाम कोल ब्लॉक विवाद तेज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों के संरक्षण बनाम कोल ब्लॉक विवाद तेज
रायगढ़

हाथियों के संरक्षण बनाम कोल ब्लॉक विवाद तेज

22 दिसंबर को 118 गांवों की ‘जंगी रैली’ का ऐलान

lochan Gupta
Last updated: December 16, 2025 12:01 am
By lochan Gupta December 16, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ अंचल में जंगली हाथियों के संरक्षण और प्रस्तावित कोल ब्लॉकों को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों और वनवासियों ने हाथियों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर 22 दिसंबर को विशाल ‘जंगी रैली’ निकालने का ऐलान किया है। इस रैली में धरमजयगढ़ क्षेत्र के 118 गांवों के ग्रामीणों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
धरमजयगढ़ वनमंडल लगभग 1 लाख 71 हजार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र में फैला हुआ है, जो छह वन रेंजों में विभाजित है। इनमें जंगल और धरमजयगढ़ रेंज सबसे घने वन क्षेत्र माने जाते हैं, जहां वर्षभर जंगली हाथियों का विचरण बना रहता है। ग्रामीणों और वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 से अब तक इस क्षेत्र में हाथियों से जुड़े विभिन्न हादसों में 100 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है, जबकि मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं भी लगातार सामने आती रही हैं।
इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा धरमजयगढ़ वनमंडल में 18 कोल ब्लॉकों को चिन्हित किए जाने से विवाद और गहरा गया है। इन प्रस्तावित कोल ब्लॉकों में बायसी, चैनपुर, छातासराई, दुर्गापुर-शाहपुर, फतेपुर, नवागांव, बोजिया, ओंगना-पोटिया, तेंदुमुरी सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन परियोजनाओं से न केवल हाथियों के प्राकृतिक गलियारे प्रभावित होंगे, बल्कि 50 से अधिक गांवों के हजारों लोग प्रत्यक्ष रूप से विस्थापन और आजीविका के संकट से जूझेंगे।
इसी मुद्दे को लेकर ग्राम पंचायत पुरुंगा के स्कूल परिसर में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को धरमजयगढ़ में ‘जंगी रैली’ के माध्यम से सरकार तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाई जाएगी। रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री, केंद्रीय कोयला मंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं पर्यावरण विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में जंगल और धरमजयगढ़ रेंज के हाथी विचरण क्षेत्र को संरक्षित रिजर्व घोषित करना, प्रस्तावित कोल ब्लॉकों में से कुछ को पूरी तरह निरस्त करना तथा शेष पर तत्काल रोक लगाना शामिल है। ग्रामीणों का तर्क है कि कोयला परियोजनाओं से मिलने वाला आर्थिक लाभ अल्पकालिक है, जबकि जंगल और हाथियों का संरक्षण आने वाली पीढिय़ों के लिए जीवनदायिनी पूंजी है।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर अब तक इस विषय पर कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर विचार करते हुए शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल धरमजयगढ़ में 22 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर हलचल तेज हो गई है और पूरा क्षेत्र इस बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटा हुआ है।

You Might Also Like

जर्जर सडक़ को लेकर उद्योगों की बेरुखी

नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण

वाटरफॉल में भी हादसे का इंतजार

सपनई में चिकनपाक्स का प्रकोप : युवती की मौत

आर.एल. हॉस्पिटल में 24 को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा में कंवर समाज के अपमान का आरोप
Next Article धरना स्थल पर दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?