NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोजगार सहायक ने पीएम आवास की राशि में की हेराफेरी ग्रामीणों ने की आयोग सदस्य से शिकायत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > रोजगार सहायक ने पीएम आवास की राशि में की हेराफेरी ग्रामीणों ने की आयोग सदस्य से शिकायत
छत्तीसगढ़

रोजगार सहायक ने पीएम आवास की राशि में की हेराफेरी ग्रामीणों ने की आयोग सदस्य से शिकायत

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
3 Min Read

सुकमा। जिले के विकास खण्ड छिंदगढ़ के ग्रामपंचायत मारेंगा में पीएम आवास के हितग्राहियों के कथनानुसार वहां के पंचायत कर्मियों ने उनकी मजदूरी की राशि का गबन कर लिया है जिसकी शिकायत करने दो दर्जन से अधिक ग्रामीण जिला मुख्यालय में जाकर दीपिका शोरी सदस्य,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग से की है।
दीपिका ने उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना व तत्काल कलेक्टर देवेश ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर से बात की व सभी ग्रामीणों लेकर जिला पंचायत पहुंच कर सीईओ से भेंट कर इस प्रकरण को विशेष प्राथमिकता में रखते हुए तत्काल निराकरण करने हेतु कहा।
सीईओ मुकुंद ठाकुर ने तत्काल इस प्रकरण की जांच हेतु चार सदस्यीय टीम गठित कर उचित जांच करके हितग्राहियों को जल्द न्याय प्राप्त हो इस विषय में कर्मचारियों को निर्देशित किया साथ उक्त पंचायत के रोजगार सहायक के कार्यकाल के समस्त कार्यों की बारिखी से जांच कर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही करने की बात की।
गोपाल नाग, घासीराम बघेल,मनीराम नाग,रानुराम नाग, लालाराम, भीमाराम, धनसिंह, महादेव, रामूराम, घासीराम, महादेव, सोमारू, सोनेराम, सोमाराम, बुधराम, शिवकुमार, चेतन नाग,बुधराम व धनसिंह नाग ने कहा कि हम लोग बहुत परेशान हैं गरीब लोग हैं अपने ही आवास में मजदूरी किया, पर आजतक मजदूरी नहीं मिली जब हम लोगों ने जनपद छिंदगढ़ में एक हितग्राही के आवास का मस्टररोल निकाला तो पता कि हमारी मजदूरी अन्य लोगों के बैंक खाते में डाल दिया गया है जिन्होंने कोई काम ही नहीं किया था,तब हम लोगों ने दीपिका दीदी से मिलकर राशि दिलाने की निवेदन किया,दीदी ने भी कार्यवाही करते हुए कलेक्टर एवं सीईओ से बात की व कार्यवाही करवाने की बात की,हम सभी को दीदी हैं तो भरोसा है।
अमृत योजना के तालाब में मजदूरी के बदले मिली साउंड सिस्टम-ग्रामीण
इस शिकायत साथ ही ग्रामीणों ने रोजगार सहायक की एक अन्य कार्य की शिकायत करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार के समय अमृत योजना के तहत हमारे ग्राम में हम सबने बहुत ही मेहनत करते हुए अमृत तालाब में मजदूरी की थी परन्तु सम्पूर्ण मजदूरी की जगह जिम्मेदार लोगों ने हमें 40 हजार का एक साउंड सिस्टम पकड़ा दिया व मजदूरी आजतक नहीं दी।
मजदूरों से छल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा होगी दण्डात्मक कार्यवाही-दीपिका
इस विषय पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि मजदूरों से छल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,जांच के दौरान अगर किसी भी प्रकार से अनियमितता निकल कर आती है तो समस्त जिम्मेदारों पर दण्डात्मक कार्यवाही होगी।

You Might Also Like

खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

जिले के मिरौनी में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन

10वीं में जागृति प्रजापति ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश में प्राप्त किया 10वां स्थान

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों के बारदाने और धान जलकर खाक

देश के भविष्य को गढऩे वाले ही, देश के भविष्य के साथ कर रहे खिलबाड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा परियोजना ने मनाया गया 13वें स्थापना दिवस
Next Article एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?