NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (स्श्वष्टरु) मुख्यालय, बिलासपुर में आज ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर 2025 को वसंत विहार खेल मैदान, एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर श्रीमती शशि दुहन ने ध्वजारोहण कर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया एवं खेलों को आरंभ करने की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड की किसी भी सहायक कंपनी में संभवत: पहली बार इस प्रकार का ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जो एसईसीएल की महिलाओं द्वारा स्थापित एक नई और प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं है, बल्कि स्श्वष्टरु की नारी शक्ति के उत्साह, ऊर्जा और नेतृत्व का उत्सव है। कार्यरत एवं गैर-कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच पर खेलों के माध्यम से जोडऩे का यह प्रयास पूरे स्श्वष्टरु परिवार को और अधिक निकट लाने, टीमवर्क एवं आत्मविश्वास को सशक्त करने वाला सिद्ध होगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती हसीना कुमार तथा श्रीमती विनिता जैन उपस्थित रहीं। अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुजाता रानी, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना), स्श्वष्टरु मुख्यालय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। खेल महोत्सव के शुरुआत में चार समूह — पर्पल, ब्लू, ग्रीन एवं रेड के प्रतिभागियों का अतिथियों से परिचय कराया गया। श्रीमती शशि दुहन ने स्वयं ‘पिट्टू’ खेल में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस महोत्सव में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, 4म50 मीटर रिले, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज एवं टेबल टेनिस जैसे औपचारिक खेलों के साथ-साथ मटका रेस, जलेबी रेस, तीन टांग दौड़ एवं नींबू दौड़ जैसे मनोरंजक खेल भी शामिल किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल में महिला सशक्तिकरण के कई प्रयास किए जा रहे हैं, इसी वर्ष, एसईसीएल में कोल इंडिया की पहली महिला डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई थी। श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह पहल सकारात्मकता, आपसी सहयोग एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाली है। इसी तरह के नारी शक्ति खेल महोत्सव स्श्वष्टरु के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि इन प्रतियोगिताओं का भव्य फाइनल आगामी दिनों में एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहाँ सभी क्षेत्रों की विजेता टीमें एक साथ भाग लेंगी। मुख्यालय के दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह कल दिनांक 14 दिसंबर को अपराह्न में आयोजित है जहाँ सीएमडी हरीश दुहन व निदेशक मंडल अपने हाथों से विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

You Might Also Like

मंडल रेल परिवार के 10 सदस्य हुये सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान चलाई जाएंगी 6556 स्पेशल ट्रेनें

एसईसीएल में आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को कर रहे जागरूक

एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु किया गया समझौता

अब एक ट्रैक पर चल सकेंगी एक से ज्यादा ट्रेनें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोजगार सहायक ने पीएम आवास की राशि में की हेराफेरी ग्रामीणों ने की आयोग सदस्य से शिकायत
Next Article पखांजूर में वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?