NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शंकालू पति ने जहर सेवन कर दी जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शंकालू पति ने जहर सेवन कर दी जान
रायगढ़

शंकालू पति ने जहर सेवन कर दी जान

चचेरे भाई से अवैध संबंध को लेकर करता था शंका

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2025 12:10 am
By lochan Gupta December 11, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के कापू में युवक ने पत्नी को अलग रहने के लिए कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई तो पति ने जहर पी लिया। युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को संदेह था कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध उसके चचेरे भाई के साथ है, इस बात को लेकर उसे अपत्ति थी और वह पत्नी से अलग होना चाहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कापू के जमटगा निवासी गुरू प्रसाद यादव (32) बोरवेल कंपनी में काम करता था। कई-कई महीने तक घर से बाहर रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी बेलासो यादव घर में ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। उनके घर चचेरा देवर आशीष यादव का आना-जाना था। बेलासो और आशीष के बीच प्रेम संबंध बन गया था। जब इसकी जानकारी गुरू प्रसाद यादव को लगी, तो वह पत्नी से मारपीट करने लगा, जिससे बेलासो अपने मायके चली गई थी। गुरू प्रसाद यादव 2 दिसंबर को घर पहुंचा था। उसकी पत्नी बेलासो मायके से वापस घर आ गई थी। गुरू प्रसाद यादव का पत्नी से फिर से विवाद हुआ। 08 दिसंबर की शाम को गुरू प्रसाद यादव स्टांप लेकर घर पहुंचा और पत्नी बेलासो से अलग होने के लिए हस्ताक्षर करने के लिए कहा। बेलासो ने इससे इनकार कर दिया। गुरू प्रसाद यादव पत्नी से विवाद के बाद घर से बाहर निकला। उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसने कीटनाशक की शीशी बाहर फेंकी। उसे शीशी फेंकते हुए पत्नी ने देख लिया। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी।
इलाज के दौरान मौत
परिजन गुरू प्रसाद यादव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कापू पहुंचे, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

आर .एल.हॉस्पिटल में 19मई को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

जिले में महतारी वंदन योजना के अब तक आए दो लाख आवेदन

रायगढ़ में इस बार प्रकाश वर्सेस प्रकाश…

अदाणी पावर में पात्र जमीन खाताधारकों को स्व-रोजगार के लिए प्रदान की गई एकमुश्त राशि

युक्तियुक्तकरण की पहल से नियमित हुई कक्षाएं, छात्रों को मिल रहा सीधा लाभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपसी रंजिश में चचेरे भाई पर चाकू से हमला
Next Article सीएम साय के वीडियो से छेड़छाड़

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?