NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पतराटोली सडक़ दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पतराटोली सडक़ दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार
जशपुरनगर

पतराटोली सडक़ दुर्घटना का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार

कार सवार पांच व्यक्तियों की घटना में हुई थी मौत

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:52 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जशपुर के नेशनल हाईवे- 43 पर ग्राम लोरो और पतराटोली के बीच पंडरी पानी मोड़ के पास 6 और 7 दिसंबर की दरम्यानी रात हुए भीषण सडक़ हादसे के फरार आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को दुलदुला क्षेत्र से पकड़ा और ट्रेलर (एनएल-01 एबी-5953) भी जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें सवार सभी पांच युवक गंभीर हालत में फंसे हुए थे।
कार में सवार अंकित तिग्गा पिता स्व. दिलीप तिग्गा, उम्र 16 वर्ष, राधेश्याम यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 26 वर्ष, उदय चौहान पिता कृष्णा राम चौहान उम्र 18 वर्ष, दीपक प्रधान पिता अमर प्रधान उम्र 18 वर्ष व सागर तिर्की पिता राफेल तिर्की उम्र 22 वर्ष सभी ग्राम खटंगा, थाना दुलदुला के निवासी थे व सभी आईट्वेंटी कार में बैठे हुए थे।
मामले में पुलिस के द्वारा ट्रेलर क्रमांक एनएल- 01 एबी- 5953 के चालक के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 281,106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। प्रकरण का आरोपी वाहन चालक घटना के बाद से ही फरार था जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक रियाजुद्दीन उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम भंडारों, थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड) को दुलदुला क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया गया है, व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रेलर को भी जप्त कर लिया गया है।
पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेलर चालक मुंबई से लोहे- सीमेंट की इंडस्ट्रियल पाइप को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था, इसी दौरान थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी मोड़ के पास, उसके द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, सामने से आ रही,द्ब 20 कार को ठोकर मार दी गई थी। पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रेलर चालक रियाजुउद्दीन के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की कार्यवाही व आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस तिग्गा व अकबर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र में हुई दुर्घटना के आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

You Might Also Like

एटीएम उखाडऩे की कोशिश नाकाम

फरार पशु तस्कर मनसूर खान गिरफ्तार, पहुंचा जेल

इसरो-मद्रास आईआईटी विजिट से लौटे जशपुर के 43 छात्र

पीएम आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिप अध्यक्ष सालिक साय

यादगार रही मयाली में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस ने लोदाम में 100 बोरी अवैध तंबाखू से लदी पिकअप किया जप्त
Next Article एक जेसीबी और 50 हाथ ठेला का महापौर ने किया लोकार्पण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
श्री शिव महापुराण कथा खरसिया में आज शामिल होंगे सीएम साय
अलग-अलग सडक़ हादसों में 4 की मौत
सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी : ओपी
धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?