NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता बरदास्त नहीं : डॉ कन्नौजे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता बरदास्त नहीं : डॉ कन्नौजे
सारंगढ़

धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता बरदास्त नहीं : डॉ कन्नौजे

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में धान खरीदी कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोडल एवं जोनल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी किया जाए।बिचौलियों, कोचियों पर लगातार सख्त कार्रवाई किया जाए। किसानों को वजन करने एवं बारदाना में धान भरने हेतु किसी प्रकार का हमालों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्र में सूचना पटल (डिस्प्ले बोर्ड) में प्रदर्शित किया जाए। कलेक्टर ने सभी नोडल व जोनल अधिकारी, एसडीएम को निर्देश दिए कि – जिले के धान खरीदी केंद्र, विशेषकर संवेदनशील, अतिसंवेदन शील धान खरीदी केंद्रों में प्रत्येक शनिवार को भौतिक सत्यापन किया जाए। साथ ही स्टॉक में किसी प्रकार की कमी पाया जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही हेतु प्रस्ताव दिया जाए।
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जन दर्शन, पीजीएन पोर्टल, मानव अधिकार एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में एग्रीस्टेक पंजीयन के बाद भी किसानों के छूटे खसरे को जोडऩे हेतु अभियान चलाकर छूटे खसरा को जोडऩे के निर्देश दिए। डॉ संजय कन्नौजे ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर में बिजली उपयोग करने और खेतों में सोलर पंप लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नपं के चौक चौराहो में अलाव जलाने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए ताकि आमजन, जरूरतमंद लोगों को अलाव का लाभ दिया जा सके।
कलेक्टर ने जिले के जर्जर और अतिजर्जर सडक़ों का पेंच मरम्मत करने हेतु सभी अधिकारियों (लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना) को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के अधिकारियों, कर्म. को आधार बायो मैट्रिक इंस्टालेशन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कार्या. सारंगढ़ में 1 जनवरी 26 से बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए ताकि सही समय में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति हो। डॉ कन्नौजे ने जिले के अधिकारियों कर्मचारियों को डिजिटल भारत को बढ़ावा देने के लिए कार्यालय के कार्यों को ईऑफिस से करने के निर्देश दिए। एसआईआर कार्य में ऐसे मतदाता जो मृत, पलायन, शिफ्टिंग हुए हैं उन मतदाताओं का बीएलओ पुन: सर्वे कर विभिन्न राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त एजेंट (बीएलए) के संयुक्त हस्ताक्षर में रिपोर्ट देने कलेक्टर ने निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने एस आई आर कार्य को पूरा करने के लिए अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

You Might Also Like

नपं भटगांव में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

23 विभाग अभी भी रायगढ़ व बलौदा बाजार जिला से संचालित

सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

8 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में फरार महिला गिरफ्तार

खेलभाटा में अधिकारी एवं पुलिस एकादश के मध्य स्वीप क्रिकेट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मनखे – मनखे एक समान उत्तरी जांगड़े
Next Article सामारुमा स्कूल में दानदाताओं का सराहनीय सहयोग

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?