रायपुर। यूपीएसयी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के लिए चुने गए उम्मीदवारों को कैडर आवंटित किया है। छत्तीसगढ़ को इस यूपीएससी बैच में तीन नए ढ्ढ्रस् अधिकारी मिले हैं। ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग विभागों में सेवाएं देंगे। छत्तीसगढ़ कैडर में शामिल नए अधिकारियों में गोकुल आरके, यशवंथ कुमार और इशांत जायसवाल शामिल हैं। ये अफसर जल्द प्रदेश में ज्वाइनिंग देंगे। ये तीनों अधिकारी अब छत्तीसगढ़ कैडर से जुड़ गए हैं। राज्य प्रशासनिक कार्यों में शामिल होंगे।
इस साल छत्तीसगढ़ को ढ्ढ्रस् बैच में तीन अधिकारियों का मिलना राज्य प्रशासनिक विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य सरकार ने नए आईएएस अधिकारियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के नियुक्त होने के बाद कई विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस बार छत्तीसगढ़ कैडर में चयनित तीनों अधिकारियों की शहरी और ग्रामीण प्रशासन में अनुभव प्राप्ति के लिए अलग-अलग विभागों में ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक मामलों में उनका योगदान राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण होगा। यमपीएससी 2024 बैच में कुल देशभर में कई नए आईएएस अधिकारी शामिल हुए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ को तीन नए आईएएस मिलने से राज्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कैडर आवंटन राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। कैडर का मतलब उस खास इलाके से है, जहां एक आईएएस ऑफिसर काम करेगा। यूपीएससी एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स को पहले एक सर्विस और फिर एक कैडर दिया जाता है। ‘सर्विस’ का मतलब खास सर्विस से है, जैसे आईएएस या आईपीएस-। भारत में यूपीएससी कैडर को कई जोन में बांटा गया है।
प्रदेश को मिले 3 नए आईएएस अफसर जल्द करेंगे ज्वॉइनिंग
तमिलनाडु के गोकुल, तेलंगाना के यशवंथ, यूपी के ईशांत को कैडर अलॉट



