NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 10 से 13 तक होगा 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 10 से 13 तक होगा 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ
जशपुरनगर

10 से 13 तक होगा 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ

आध्यात्मिक अनुष्ठान की तैयारी में जुटे नगरवासी, शांतिकुंज हरिद्वार से पधारेंगे डॉ. चिन्मय पंड्या, सभी संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न कराए जाएंगे

lochan Gupta
Last updated: December 3, 2025 12:13 am
By lochan Gupta December 3, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा बगीचा के द्वारा नगरवासियों के सहयोग से 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन बगीचा नगर में 10 से 13 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। चार दिवसीय यज्ञीय अनुष्ठान की तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। समयदानी एवं श्रमदानी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यज्ञशाला निर्माण, मंच व्यवस्था, आवास- व्यवस्था और कलश यात्रा मार्ग निर्माण आदि कार्य सतत किए जा रहे हैं। नगर की दीवारों पर पूज्य गुरुदेव के साहित्य और सद्विचारों के भित्ति लेखन से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीप के सौ वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं तथा इसी कालखण्ड में वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का पावन अवसर है। इसी शताब्दी सूयोग के अंतर्गत बगीचा नगर को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम हाई स्कूल के पास दशहरा ग्राउंड बगीचा में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या बगीचा पहुंचकर साधक- समाज को मार्गदर्शन देंगे।
भारतीय संस्कृति की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के विराट उद्देश्य- शिक्षा, साधना, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति और कुरीति उन्मूलन पर आधारित विविध विषयों को दर्शाया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि प्रदर्शनी बच्चों, युवाओं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरक होगी, इसलिए सभी परिवारों को इसमें सम्मिलित होने की विशेष अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ प्राणीमात्र के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि, सत्प्रवृत्ति संवर्धन एवं दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, संस्कारवर्धन और आध्यात्मिक चेतनाजागरण की दिशा में यह महाअभियान प्रभावी भूमिका निभाएगा। चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 10 दिसम्बर, बुधवार को प्रात: 11 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन प्रात: प्रज्ञायोग–ध्यान, सामूहिक जप-साधना, देवपूजन और गायत्री महायज्ञ तथा सायंकाल युग संगीत, प्रवचन और सांस्कृतिक संध्या होगी। अंतिम दिवस 13 दिसम्बर, शनिवार को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति, विसर्जन एवं टोली विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।विशेष आकर्षण यह है कि आयोजन अवधि में पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, शिखा स्थापना, विद्यारंभ, दीक्षा, जनेऊ, विवाह एवं वानप्रस्थ सहित सभी वैदिक संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न कराए जाएंगे। समिति ने इच्छुक परिवारों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है। गायत्री परिवार, प्रज्ञापीठ बगीचा ने समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे भारतीय वेशभूषा में सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य महायज्ञ में सम्मिलित हों एवं दैवीय अनुग्रह और पुण्य लाभ के सहभागी बनें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु संपर्क नम्बर 6266191900, 9424187721, 7000026456, 7000854636, 9827478882, 6266684183, 8770226649, 8305728477 जारी।

You Might Also Like

विकासखंड स्तरीय ईसीसीई प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

4 साल से फरार ठगी का शातिर आरोपी अंतत: गिरफ्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित देश का 75 वां स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स हुआ संपन्न

सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालयों का नियमित रूप से हो संचालन : कलेक्टर व्यास

युवक-युवती का शव मिला, हत्या कर आत्महत्या की आशंका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाए
Next Article नगर में बिक रही अवैध शराब, गांजा व नशीले दवाएं

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?