NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत-साउथ अफ्रीका वनडे : रोहित-विराट पहुंचे रायपुर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भारत-साउथ अफ्रीका वनडे : रोहित-विराट पहुंचे रायपुर
रायपुर

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे : रोहित-विराट पहुंचे रायपुर

कल प्रैक्टिस, 3 दिसंबर को मैच, 2,000 पुलिसकर्मी रोके गए

lochan Gupta
Last updated: December 1, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta December 1, 2025
Share
7 Min Read

रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार शाम 4:30 बजे एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रांची से रायपुर पहुंचीं। इस दौरान खिलाडिय़ों ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। भारत ने रांची में ओडीआई जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और दूसरे स्टार खिलाड़ी कल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। वहीं पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई डीजीपी आईजीपी कॉन्फ्रेंस में तैनात 2 हजार पुलिसकर्मियों को रोक लिया गया है। वनडे मैच के लिए तैनाती की गई है। वहीं 30 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने ब्लैक में टिकट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से टिकट खरीदे थे। उन्हें ज्यादा दामों पर बेचा। पुलिस ने भारत माता चौक और आस-पास के इलाके को घेरा। फाफाडीह के रहने वाले ऋ तिक मकीजा और देवव्रत मकीजा को गिरफ्तार किया।
वहीं इससे पहले इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट लेने पहुंचे। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी बीते सोमवार को हुई थी। इसके लिए सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुट गई थी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई। लड़कियों ने बैरिकेड तोडऩे की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 16 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। वेबसाइट पर ‘सोल्ड आउट’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।
मैच में 40 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। स्टेडियम से 500-700 मीटर की दूरी पर चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इनमें सत्य साईं अस्पताल के पास परसदा पार्किंग, नवागांव मोड़ क्षेत्र और कोसा पार्किंग शामिल हैं। इनकी संयुक्त क्षमता 20 हजार से ज्यादा वाहनों की है। एयरपोर्ट रोड, सेरीखेड़ी, नवागांव मोड़ और नवा रायपुर सीबीडी स्टेशन की ओर से आने वाले दर्शक इन्हीं मार्गों से पार्किंग में पहुंचेंगे। वहीं पैवेलियन पार्किंग में केवल 60 व्हीव्हीआईपी वाहनों को अनुमति मिलेगी। स्टेडियम के आसपास अन्य पार्किंग में 2000 कारों की व्यवस्था की गई है। गोल्ड, प्लेटिनम, कॉरपोरेट बॉक्स टिकट धारकों और शासन से जुड़े चुनिंदा व्हीव्हीआईपी के लिए स्पेशल पास जारी किए गए हैं। आम दर्शकों को तय पार्किंग में वाहन रखना होगा। वहीं खिलाडिय़ों, मैच ऑफिशियल्स और विशेष व्हीव्हीआईपी के लिए एक अलग सुरक्षित रूट तय किया गया है। इनमें नवा रायपुर स्टेडियम टर्निंग, चंदूलाल चंद्राकर चौक, कयाबांधा, कबीर चौक, कोटराभाठा, सेक्टर-9, सेंध तालाब किनारा, सेक्टर-10, पलौद टर्निंग और फिर स्टेडियम में एंट्री होगी। इस रास्ते से केवल पासधारी वाहन ही एंट्री कर सकेंगे। भारतीय टीम (संभावित) : केएल राहुल(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रितुराज, वॉशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जड़ेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, तिलक वर्मा(बेंच)। दक्षिण अफ्रीका टीम (संभावित) : ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनिल बार्टमैन। टेंबा भवुमा, हेरमन, केशव महाराज, लुंगी(बेंच)।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी 2 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे से भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरेगी। टीम के साथ 30 खिलाडिय़ों और अधिकारियों का दल रायपुर पहुंचेगा। प्रैक्टिस के दौरान आम दर्शकों की एंट्री प्रतिबंधित है, जबकि क्चष्टष्टढ्ढ के कार्डधारी ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। दोनों टीमों के लिए 30 स्थानीय खिलाडिय़ों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। प्रैक्टिस के दौरान इन खिलाडिय़ों को रोहित-विराट के सामने गेंद डालने का मौका मिलेगा। खिलाडिय़ों की डिमांड के अनुसार स्थानीय खिलाड़ी को नेट्स पर भेजा जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।
3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाडिय़ों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा। दर्शकों के लिए टिकट व्यवस्था में कुछ असमंजस है। बूढ़ा तालाब किनारे इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को 2 दिसंबर तक ही फिजिकल टिकट मिल पाएंगे। नवा रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास अतिरिक्त अस्थायी काउंटर की अनुमति का इंतजार है, जिससे 3 दिसंबर को टिकट काउंटर खोलने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बार रायपुर के स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैमरा लगाया जा रहा है। ब्रॉड कॉस्टिंग टीम ने इसके लिए मैदान के बीचों-बीच स्पाइडर कैमरा लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा चारों ओर 40 अल्ट्रा क्वालिटी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्टेडियम की बाउंड्री पर अधिकृत विज्ञापन बोर्ड लगाने का काम भी 1 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है।

You Might Also Like

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज राज्यभर में

सीजीपीएससी विवाद के बीच 246 पदों पर नई भर्ती

कुख्यात बदमाश देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश : मुख्यमंत्री साय

विश्वकर्मा जयंती पर ‘श्रमिक सम्मेलन’ का होगा आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Next Article स्वदेशी मेला 2025-26 : भूमि पूजन संपन्न

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?