NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जेपीएल तमनार में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ‘डीजीएमएस’ द्वारा नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जेपीएल तमनार में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ‘डीजीएमएस’ द्वारा नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम
रायगढ़

जेपीएल तमनार में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ‘डीजीएमएस’ द्वारा नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 11:20 pm
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
2 Min Read

तमनार। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार स्थित गारे पालमा 4/1, 2 एवं 3 खदानों में नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (डीजीएमएस) इलेक्ट्रीकल्स, नागपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों आनंद अग्रवाल, निदेशक (खनन सुरक्षा), महिपाल सिंह राठौर, उप निदेशक (खनन सुरक्षा) एवं रायगढ़ क्षेत्र से श्रीनिवास चिरा, उप निदेशक (खनन सुरक्षा) उपस्थित थे।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नई चार श्रम संहिताओं के प्रावधानों पर खनन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ विस्तृत परिचर्चा कर माइंस सुरक्षा सुनिश्चित के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, समानता तथा जोखिमपूर्ण कार्य परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान डीजीएमएस के अधिकारियों ने कर्मचारियों और श्रमिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए कार्यस्थल सुरक्षा एवं कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत परिचर्चा कर जानकारी प्रदान की गई तथा कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया गया।
श्रमिकों ने इस अवसर पर सक्रिय भागीदारी करते हुए नई श्रम संहिताओं के नीतिगत प्रावधानों को अपने कार्यस्थलों पर प्रभावी रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह पहल श्रमिक सुरक्षा, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
गौरतलब हो कि जिंदल पावर लिमिटेड की तमनार स्थित गारे पालमा 4/1, 2 एवं 3 खदान कर्मचारी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। कर्मचारी एवं श्रमिकों की सुरक्षा को साधने और उच्च स्तरीय बनाने के लिए नियमित रूप से सुरक्षा आधारित कार्यशालाओं का आयोजन करती रही है, और संस्था के इन्हीं प्रतिबद्धताओं के लिए 05 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन आज

अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जप्त

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने गौशाला में किया गौ सेवा

धरना स्थल पर दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जूटमिल के पास भव्य कथा का आयोजन, कथा सुनने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
Next Article यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?