NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माँ नाथलदाई मंदिर परिसर में आयोजित महानदी की भव्य महाआरती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > माँ नाथलदाई मंदिर परिसर में आयोजित महानदी की भव्य महाआरती
सारंगढ़

माँ नाथलदाई मंदिर परिसर में आयोजित महानदी की भव्य महाआरती

lochan Gupta
Last updated: November 26, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta November 26, 2025
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जि़ला में पहली बार गंगा महाआरती का आयोजन नाथल दाई मंदिर समिति व ग्राम विकास समिति के द्वारा माँ महानदी के संरक्षण एवं सवर्धन के लिए नाथलदाई परिसर में आरती का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य क्रम में उमड़ी हजारों श्रद्धालु की भीड़ ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया। नदी नहीं, जननी है रक्षा इनकी करनी है का संदेश जनसमूह की आस्था के साथ गूंजता रहा। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी साय (मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि – महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और जीवन का आधार है, जिसकी सुरक्षा समाज का सामूहिक दायित्व है। कार्य क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, छाया विधायक श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेलजिपं सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, सदस्य सहोदरा सिदार, सरपंच टीमरलगा श्रीमती अनुपमा मुन्ना पटेल और समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया पश्चात समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया। गज माला से मन्दिर सीमिति व ग्राम विकास सीमिति के सदस्यों ने स्वागत किया। सभी अतिथियों ने नदियों, वनों व प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर जनअभियान चलाने का आह्वान किया व संकल्प लिया।? पूरे आयोजन का संचालन दीदी माँ प्रज्ञा भारती जी के पावन सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन जि़ला अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता दीपक तिवारी व सुनील भोई द्वारा किया गया प्रज्ञा दीदी ने उद्बोधन में जनसमूह को प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में प्रेरित किया।
महाआरती के दौरान हजारों दीपों की रोशनी से नदी तट और मंदिर परिसर अलौकिक वातावरण में परिवर्तित हो गया। उपस्थित जनसमूह ने महानदी संरक्षण, प्रदूषण रोकथाम, जलस्रोत सुरक्षा और पर्यावरण बचाने हेतु सामूहिक संकल्प लिया। यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम पश्चात हुए विशाल महाभंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था, सुरक्षा व साफ सफाई में स्थानीय युवाओं, महिला समूहों और स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य कर सभी का मन जीता।
टीमरलगा एवं आसपास के गांवों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि नदी संरक्षण पर केन्द्रित इतना बड़ा सांस्कृतिक कार्य क्रम पहली बार क्षेत्र में हुआ है,जिसने समाज व पर्यावरण प्रति नई चेतना सकारात्मक दिशा दी है।
यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि महानदी संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है। कार्यक्रम के अंतिम सोपान में आयोजन समिति द्वारा मुख्यातिथि श्रीमती कौशलिया साई को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय द्वारा शाल एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया टेकराम पटेल द्वारा प्रज्ञा दीदी को शाल भेट किया गया प्रखर यादव द्वारा जि़ला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय को शाल स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही सभी अतिथि गणों को ईश्वर पटेल,जय पटेल,मोहन पटेल निराकार सुमित अग्रवाल द्वारा शाल एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अधिवक्ता देवेंद्र नाथ नंदे जय वानी सहित ग्राम विकास समिति एवम मन्दिर समिति का रहा अंत मे आभार प्रदर्शन दीपक तिवारी प्रवक्ता जि़ला अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया।

You Might Also Like

तीन दिवस में अनेक मामलों का थाना में निराकरण

सचिन पायलट ने बीजेपी पर साधा निशाना

रक्तबीर परिवार द्वारा 226 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

जो आपकी सेवा करें उसे ही चुनें – जिलाध्यक्ष ज्योति

फिजूलखर्ची छोडक़र बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : गुरु खुशवंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग में कारोबारी करेंगे 6800 करोड़ का निवेश
Next Article धारा के विपरीत दिशा में मेहनत कर आगे बढे – आनंद कुमार

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?