NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सर्पदंश जागरूकता पर धरमजयगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सर्पदंश जागरूकता पर धरमजयगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
रायगढ़

सर्पदंश जागरूकता पर धरमजयगढ़ में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

जहरीले साँपों की पहचान, रेस्क्यू तकनीक और संरक्षण पर दी गई जानकारी

lochan Gupta
Last updated: November 21, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta November 21, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। वनमंडल धरमजयगढ़ क्षेत्र में होने वाली सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम हेतु काष्ठागार धरमजयगढ़ में जनजागरुकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सर्पदंश से बचाव, इस क्षेत्र में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार की जहरीले सर्प की पहचान एवं उसकी रेस्क्यू तथा उसके संरक्षण के संबंध में चर्चा हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य-इस क्षेत्र में पाये जाने वाले विभिन्न जहरीले, बिना जहर वाले सांपो की पहचान करना, सर्पदंश से बचाव, सांपो का संरक्षण, सर्पदंश के बाद होने वाले चिकित्सकीय उपायों तथा सांप से जुड़े अन्य विषयों पर गहन रुप से चर्चा-परिचर्चा कर सांपो से जुड़ी अपनी जानकारी को बढ़ाना, जिससे सर्पदंश से होने वाली अकाल मृत्यु को न्यूनतम किया जा सके। कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने क्षेत्र में सांपो से होने वाली अकाल मृत्यु को न्यूनतम करने की विभिन्न उपायों के बारे में बताया तथा लोगों को इस संबंध में जागरुक किया गया। श्री एम. सुरज नोवा नेचर वेल्फ फेयर द्वारा सांपों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी एवं सांपो से होने वाली मृत्यु और उसके सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शर्मा ने सांपों का चिकित्सकीय प्रक्रिया एवं ईलाज के बारे में विस्तार से बताया। मितानिन श्रीमती सुकवारा साहू जो सांपो के बारे में जनजागरुकता का कार्य कर रहे है, उन्होंने अपने अनुभव साझा कर और स्थानीय स्तर पर सर्पदंश से बचने की उपायों के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान लोगों से सांपो की जानकारी के संबंध में एक प्रश्न उत्तरी का भी आयोजन किया गया। अलग-अलग मनोरंजक तथा विडियो एवं प्रेजेटेशन के माध्यम से सांपो के बारे में लोगों को उनकी आसान भाषा में जानकारी दी गई। वनमंडल धरमजयगढ़ सर्पदंश की घटनाओं को लेकर संवेदनशील है तथा लगातार सांपो के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे है। वनमंडल धरमजयगढ़ द्वारा भविष्य में भी लगातार इस प्रकार की जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। जनजागरुकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला में धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा विकास खंड के डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी, अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, हाथी मित्रदल, ट्रैकर, वन अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, मिडियाकर्मी, एनएसएस स्वावलंबी, नोवा नेचर वेल्फ फेयर एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

समर कैंप से बच्चों में निखरा आत्मविश्वास और प्रतिभा

बिजली गुल की समस्या नहीं हुई दुरुस्त तो होगा आंदोलन : आशीष ताम्रकार

महतारी सदन से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को नया आयाम-वित्तमंत्री

स्वस्थ जीवन के लिए निहायत जरुरी है पौधारोपण : कमलेश

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं जिले की ग्रामीण महिलाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकारी स्कूलों की दशा दिशा, शिक्षा का स्तर सुधारने कृतसंकल्पित कमल गर्ग
Next Article एसईसीएल में रखरखाव पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

खबरें और भी है....

विवेक शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता
प्रभारी सचिव रजत कुमार ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा
वनांचल के रोहित यादव की पीएससी में चमकदार सफलता
ट्रांसपोर्टर के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी
दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कारावास

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विवेक शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?