NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला
सारंगढ़

पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर, मृतकों में एक मासूम शामिल, 5 साल पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 12:27 am
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़/रायगढ़। जिले में आपसी विवाद में एक पड़ोसी रिश्तेदार ने परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला। 24 फरवरी की तडक़े 4 बजे आरोपी तुलसी सारथी (26) पड़ोस के घर में घुसा। जहां गहरी नींद में सो रहे परिवार के 5 सदस्यों पर हमला कर दिया। घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। हमले में 3 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। 2 सदस्य गंभीर रुप से घायल है। घायलों में एक गर्भवती महिला शामिल है।
बताया जा रहा है दोनों परिवार के बीच 5 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब राजेश सारथी ने तुलसी सारथी को गाली दी थी। तब से मनमुटाव था। हालांकि हत्या की वजह की अभी जांच जारी है। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तुलसी सारथी के पिता शौकीलाल ने बताया कि बेटा तुलसी बाहर होटल में रोजी मजदूरी करता था। 3 दिन पहले ही गांव आया था। सुबह 4 बजे टंगिया लेकर बेटा जंगल जा रहा हूं कहकर निकला था। पड़ोसी रिश्तेदार के घर से अचानक चिल्लाने की आवाज आई तो हम लोग भी पहुंचे। तब तक मार डाला था।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। घायल लोगों का इलाज जारी है।
गहरी नींद में थे, तभी किया हमला
पुलिस के मुताबिक, जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तडक़े करीब 4:30 बजे की घटना है। कुंवर साय के परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। पड़ोसी रिश्तेदार ने घर में घुसकर हमला किया। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
आपसी रंजीश में हत्या, गांव में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। आरोपी की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

You Might Also Like

आचार संहिता लागू होते ही सडक़े पोस्टर विहिन

मुर्दों के पेट का राशन डकार गए भ्रष्टाचार के सौदागर

बच्चों से सामग्री ढुलाई कराना प्रधान पाठक निलंबित – डीईओ पटेल

निजी हक के जमीन पर बलात अतिक्रमण, मामले में उपपंजीयक की भूमिका भी संदिग्ध

फाल्ट सुधारने के दौरान ११ केव्ही करंट की चपेट में आने से ठेका बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने की हंगामा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपाईयों ने बताया ऐतिहासिक बजट, भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व मिठाई वितरण
Next Article यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?