NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुछ टे्रने रही रद्द तो कुछ घंटों देरी से पहुंची रायगढ़, ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे यात्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कुछ टे्रने रही रद्द तो कुछ घंटों देरी से पहुंची रायगढ़, ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे यात्री
रायगढ़

कुछ टे्रने रही रद्द तो कुछ घंटों देरी से पहुंची रायगढ़, ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे यात्री

lochan Gupta
Last updated: November 16, 2025 12:20 am
By lochan Gupta November 16, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जोन के अलग-अलग स्टेशनों में चल रहे निर्माण कार्यो के चलते यात्री ट्रेनों की चाल एक बार फिर से बिगड़ गई है, इससे सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शनिवार को ज्यादातर ट्रेने रद्द थी तो कई ट्रेने घंटों देरी से रायगढ़ पहुंची, इससे पूरे दिन स्टेशन में यात्रियों की भीड़ लगी रही।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जोन सहित चक्रधरपुर जोन में भी तीसरी व चौथी लाइन काम तेजी से किया जा रहा है ताकि समय रहते उक्त कार्य पूर्ण हो सके, ऐसे में जहां सारागांव स्टेशन में कनेक्टिीविटी कार्य चल रहा है तो वहीं चक्रधरपुर के राउरकेला सेक्शन में भी काम चल रहा है, इसके चलते हर शनिवार को राउरकेला सेक्शन में 6 घंटे का ब्लाक लिया जाता है, जिसके चलते आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सपे्रस हर शनिवार को रद्द किया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शनिवार को जहां साउथ बिहार एक्सप्रेस, इतवारी-टाटा-इतवारी व बीआर रद्द थी ऋषिकेश-पुरी-ऋषिकेश अप-डाउन चार-चार घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची थी। इससे सुबह से लेकर शाम तक यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना था कि जनवरी माह तक हर शनिवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस अप-डाउन रद्द रहेगी, इससे अभी दो माह तक यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
लोगों में दिखा आक्रोश
इस संबंध में स्टेशन पहुंचे लोगों का कहना था कि एक तरफ जहां रेलवे विभाग द्वारा यात्री ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया जा रहा है तो वहीं मालगाडिय़ों का परिचालन निरंतर हो रहा है, ऐसे में सवाल यह खड़ा होने लगा है कि अगर स्टेशनों में ब्लाक लिया जा रहा है तो मालगाड़ी कैसे चल रही है। इसको लेकर पूछताछ काउंटर पर कई यात्री बहस करते नजर आए। साथ ही अधिक भीड़ के चलते प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिलने की स्थिति में लोग टिकट काउंटर के पास बैठ कर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
चार घंटा देरी से पहुंची टिटलागढ़
शनिवार को बिलासपुर स्टेशन से टिटलागढ़ पैसेंजर अपने निर्धारित समय से ही चली थी, लेकिन हर स्टेशनों में रोके जाने के कारण अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटा देरी से पहुंची, वहीं उक्त ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 9.30 बजे है, लेकिन बिलंब होने के कारण यह दोपहर करीब दो बजे के आसपास रायगढ़ पहुंची, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी तो हुई ही साथ ही डेली अप-डाउन करने वाले कर्मचारी भी समय से आफिस नहीं पहुंच पाए। इससे लोागें में आक्रोश देखा गया।

You Might Also Like

शहर के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर बसपा ने निकाली बाईक रैली

रायगढ़ कलेक्टर व एसपी ने किया मतदान

घरघोड़ा में भीम आर्मी का बड़ा आंदोलन : एसडीएम कार्यालय का घेराव और तालाबंदी

रायगढ़-खरसिया हाईवे पर सडक़ दुर्घटना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस हो चुकी है फ्यूज बल्ब- सीएम साय
Next Article धान खरीदी शुरू : कर्मचारियों पर लगा एस्मा, पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?