NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लाखा से गायब हुई ट्रेलर तराईमाल में मिली, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लाखा से गायब हुई ट्रेलर तराईमाल में मिली, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

लाखा से गायब हुई ट्रेलर तराईमाल में मिली, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: November 10, 2025 1:16 am
By lochan Gupta November 10, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई का परिचय देते हुए ट्रेलर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। महज तीन दिनों के भीतर पुलिस ने चोरी के ट्रेलर सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम लाखा क्षेत्र का है, जहां 10 लाख रुपए कीमती ट्रेलर चोरी की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साव पिता शंकर साव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लाखा रायगढ़, जो ड्राइवरी का कार्य करता है, ने दिनांक 06 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने नाम से पंजीकृत 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक सीजी-13 एलए-6855 को दिनांक 05 नवंबर की सुबह 9 बजे पूर्वांचल ढाबा, लाखा के सामने रोड किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह ट्रेलर लेकर छाल खदान जाने पहुँचा तो देखा कि गाड़ी गायब है। आसपास खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 575/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने लगातार तकनीकी और मैदानी पतासाजी के बाद ट्रेलर चोरी में शामिल आरोपी को धरदबोच लिया। आरोपी की पहचान सीताराम उरांव पिता बंशी उरांव उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जनीपुर, थाना नगर, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 5 नवंबर की रात वह ग्राम लाखा पहुँचा और बंद ढाबे के पास खड़े ट्रेलर का दरवाजा खोलकर अंदर से चाबी निकाल ली, जो डैशबोर्ड में रखी थी। फिर उसने ट्रेलर को चालू कर पुराना लाखा पेट्रोल पंप के पास ट्राली अलग की और इंजन लेकर तराईमाल स्थित महराज मोटर्स के पास नए ट्राले से जोडक़र चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे धरदबोच लिया।
आरोपी के मेमोरण्डम पर पुलिस ने चोरी का ट्रेलर सीजी-13 एलए-6855 पूंजीपथरा क्षेत्र से तथा उसकी ट्राली ग्राम लाखा पुरानी रोड पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने पर उसे 08 नवंबर को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी गई। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस पूरे खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन तथा हमराह स्टाफ की सतर्कता और मेहनत निर्णायक रही। कोतवाली पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस चोरी, ठगी या गंभीर अपराध के हर सुराग तक पहुँचने में सक्षम है।

You Might Also Like

एक्ट में संशोधन होने से कालोनाईजरों की बल्ले-बल्ले

एसएसपी के आते ही सेक्स रैकेट का फिर खुलासा!

संजय मार्केट में जुआ खेल रहे 6 जुआरी सपड़ाए

गैस चूल्हा पर शराब बनाते आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान होटल में गांजा बेचते महिला पकड़ाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गिरजा गिरे न मस्जिद टूटे वह मंदिर निर्माण करें, जन जन में देवत्व जगाएं : आदर्श दीदी
Next Article दोस्त के साथ मेला घूमकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?