NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन बेकसूरों को कार से रौदने वाली चालक किशोरी सहित दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तीन बेकसूरों को कार से रौदने वाली चालक किशोरी सहित दो गिरफ्तार
रायगढ़

तीन बेकसूरों को कार से रौदने वाली चालक किशोरी सहित दो गिरफ्तार

तीन दिनों पूर्व धरमजयगढ़ के खम्हार मार्ग पर हुआ था दर्दनाक हादसा, गैर इरादतन हत्या के तहत हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: November 3, 2025 12:01 am
By lochan Gupta November 3, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़. विगत दिनों धरमजयगढ़ के खम्हार रोड चाल्हा मोड के पास किशोरी ने कार चलाते हुए तीन लोगों को ठोकर मार दी थी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग कार चालक समेत दो आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि विगत 30 अक्टूबर को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हार रोड चाल्हा मोड के पास एक नाबालिग ने तेज गति से कार चलाते हुए पहले रामपुर निवासी ललिता मिंज (35 वर्ष) को ठोकर मार दी, फिर सामने से आ रहे बाइक सवार अमित किंडो (25 वर्ष) निवासी सुगापानी मैनपाट और बाइक चालक फकीर मोहन पटेल (33 वर्ष) निवासी छोटे परसदा कनकबीरा जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ को टक्कर मारी थी, जिससे तीनों को मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद आरोपी कार चालक ने वाहन को मौके पर ही छोडकऱ फरार हो गई। जिससे पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह तथ्य सामने आया कि हादसे के समय कार नबालिग बालिका चला रही थी। इससे पुलिस ने नाबालिग कार चालिका को विधि के संघर्षरत के रूप में अभिरक्षा में लिया तथा नाबालिग को वाहन उपलब्ध कराने वाले घनश्याम महिलाने पिता अलख राम महिलाने (47 वर्ष, निवासी मिरीगुड़ा, थाना धरमजयगढ़) को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा में विस्तारित करते हुए धारा105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199, 3/181, 4/181 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को सोमवार को विधिपूर्वक न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा है।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम धु्रव ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल अवैध है बल्कि गंभीर जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। इससे त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर भी विधिसम्मत की कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

सावित्री देवी जिंदल सेतु व ओमप्रकाश जिंदल मार्ग का नामकरण निरस्त

हर जुबान पर जिसकी चर्चा वो रहेगा नंबर वन!

15 ली. शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शंभू नाथ गोरख के निधन पर ओपी ने जताया शोक
Next Article रुपए की मांग कर मारपीट, दो गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं के तहत भेजे गए जेल

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?