रायगढ़-कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक प्रकाश नायक को फिर एक बार अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही रायगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जहा कांग्रेसी कार्यकर्ता एक दूजे को बधाई देते व आतिशबाजी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे। वही विधायक प्रकाश नायक को सुबह से ही बधाई देने कार्यकर्ताओ का तांता लगा रहा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी से विधायक प्रकाश नायक महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास उन्हे माल्यार्पण करने पहुंचे। जिसमे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी विधायक के साथ शामिल हुए। विधायक द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेस से दावेदारी करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ में डॉक्टर राजू अग्रवाल, संगीता गुप्ता,अरुण गुप्ता,बलबीर शर्मा,जयंत ठेठवार,सलीम नियारियां,सहित कई दिग्गज नेता एक ही मंच पर नजर आए।जिन्होंने विधायक प्रकाश नायक को शुभकामनाए प्रदान की।
जिले की चारो सीटो पर जीत दर्ज कराएगी कांग्रेस- विधायक प्रकाश नायक
गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा रायगढ़ विधानसभा से विधायक प्रकाश नायक के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। जहा गुरुवार की सुबह हजारों की संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ताओ का हुजूम देखने को मिला।वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी एक संवैधानिक पार्टी है।जहा प्रत्याशी घोषणा के पश्चात समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने एकजुट हो जाते है।वही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताते हुए जिले से 4 विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया गया।इस दौरान समूचा शहर विधायक प्रकाश नायक जिंदाबाद के गगनभेदी नारो से गुंजायमान नजर आया।
बिना अनुमति रैली निकालना प्रकाश नायक को पड़ा महंगा
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी होगा नोटिस
रायगढ़। कांगे्रस की दूसरी लिस्ट जारी होनें के बाद रायगढ़ विधानसभा से प्रकाश नायक को दोबारा उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर जिला कांगे्रस कमेटी से आज उनका जोरदार स्वागत हुआ और उसी दौरान पूरे गाजे-बाजे के साथ एक रैली की शक्ल में वो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण करने पहुंचे। लेकिन इस रैली की सूचना मिलते ही रायगढ़ एसडीएम ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानने के साथ-साथ बिना अनुमति रैली निकालने पर रायगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को नोटिस जारी करने की बात कही है।
इस संबंध में रायगढ़ एसडीएम गगन शर्मा ने कहा कि रैली निकालने की सूचना अभी वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। इस रैली के संबंध में हमारे ऑफिस से कोई अनुमति नही ली गई थी नियमत: किसी भी राजनैतिक दल को ऐसा प्रदर्शन करने से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की रैली निकालने हेतु अनुमति लेने ऑफिस का कंट्रोल रूम 24 घंटे तक उपलब्ध रहता है। जिसका आवेदन फार्म कार्यालय में उपलब्ध भी है। बगैर अनुमति रैली निकालने के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके ही उच्च अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।