NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा खरसिया ने मनाई गांधी जी और शास्त्री जी जयंती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भाजपा खरसिया ने मनाई गांधी जी और शास्त्री जी जयंती
खरसिया

भाजपा खरसिया ने मनाई गांधी जी और शास्त्री जी जयंती

गांधी चौक गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के चित्र््रा पर माल्यार्पण कर पूर्ण श्रद्धा भाव से दी श्रद्धांजलि

lochan Gupta
Last updated: October 3, 2025 12:19 am
By lochan Gupta October 3, 2025
Share
3 Min Read

खरसिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। महात्मा गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा पर एवं शास्त्री जी के चित्र पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ माल्यार्पण कर देश के महापुरुषों गांधीजी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद गिरधारी गबेल, राधे राठौर, साहिल शर्मा, अशोक अग्रवाल मंडी, उमाशंकर शर्मा, मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, सरिता सहीस, छेदीलाल शर्मा, आलोक शर्मा, पुरुषोत्तम पटेल, लूटनराम चपले, कैलाश शर्मा, नीलेश अग्रवाल, की उपस्थिति में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन हमें चरित्र और मूल्यों की याद दिलाता है। शास्त्री जी का जीवन हर भारतीय के लिए आदर्श है। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देते हुए उन्होंने कहा था कि सरलता ही जीवन की सबसे बड़ी शोभा है और देश सेवा से बढक़र कोई धर्म नहीं है। वहीं महात्मा गांधी ने हमें सिखाया है कि सत्य और नैतिकता से बढक़र कोई शक्ति नहीं है। बताते चलें कि हर साल 2 अक्टूबर का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जाती है। यह दिन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को याद दिलाता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को यह सिखाया कि अहिंसा और सत्य के बल पर भी बड़े से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं, शास्त्री जी ने अपने जीवन से सादगी, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की आत्मा को दर्शाता है।

You Might Also Like

नाले और झाडिय़ों में उतरकर सफाई करवाते खरसिया न पा उपाध्यक्ष बंटी सोनी को बिच्छू ने काटा

खरसिया में 5 से 11 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का खरसिया के मुरा में हुआ प्रारंभ

पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में शा एम जी कालेज में मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

सटोरिये युवकों के दु:साहस की पार हो रही पराकाष्ठा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांशीचुआ डेंजर पाईट मे फिर हुआ सडक़ हादसा
Next Article उत्साहपूर्वक मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

खबरें और भी है....

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
टूटा स्कूल, टूटी उम्मीद, टूटे शौचालय के साथ ही
खेत में काम कर रही महिला पर हाथी का हमला
दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ
निर्माणाधीन अस्पताल में हो रही सिलसिलेवार चोरी का खुलासा

Popular Posts

जिले में एक करोड़ से अधिक का अवैध धान पकड़ाया
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?